In Pics: एशिया के टॉप-50 रेस्टोरेंट की लिस्ट में भारत के इन 3 रेस्तरां ने बनाई जगह, देखें तस्वीरें

Asia’s 50 Best Restaurant in 2023: हाल ही में एशिया के टॉप- 50 बेस्ट रेस्टोरेंट (Asia’s 50 best restaurant in 2023) के नामों का एलान किया गया। सिंगापुर में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में 28 मार्च को एशिया के इन सभी 50 बेहतरीन रेस्टोरेंट्स को पुरस्कार भी दिया गया। इस साल खाने के मामले में बैंकॉक (Le Du Restaurant in Bangkok) ने बाजी मारते हुए पहला नंबर हासिल किया है। अपने शानदर स्ट्रीट फूड की लोकप्रियता की वजह से बैंकॉक इस लिस्ट में अव्वल रहा

अपडेटेड Mar 30, 2023 पर 19:09
Story continues below Advertisement
Asia’s 50 Best Restaurant in 2023: एशिया के टॉप 50 रेस्टोरेंट में से बैंकॉक के रिकॉर्ड 9 रेस्टोरेंट ने टॉप-50 की लिस्ट में जगह बनाई है। जबकि जापान के 10 बेहतरीन रेस्टोरेंट टॉप- 50 में शामिल हैं।

Asia’s 50 Best Restaurant in 2023: सबसे ज्यादा जापान के रेस्टोरेंट को इस लिस्ट में जगह मिली है। 10 में से 7 रेस्टोरेंट राजधानी टोक्यो के हैं। 1 क्योटो, 1 ओसाका 1 वाकायामा का रेस्टोरेंट है।

Asia’s 50 Best Restaurant in 2023: टॉप 50 लिस्ट में सिंगापुर के 9 रेस्टोरेंट शामिल हैं। वहीं, अगर भारत की बात करें तो 50 रेस्टोरेंट्स की इस लिस्ट में देश के तीन रेस्टोरेंट्स ने भी अपनी जगह बनाई है। अगर आप भी खाने के शौकीन है, तो चलिए आपको बताते हैं भारत के बेस्ट तीन रेस्टोरेंट्स के बारे में।

Asia’s 50 Best Restaurant in 2023: एशिया के 50 सबसे बेहतरीन रेस्टोरेंट की लिस्ट में 3 भारतीय रेस्टोरेंट को जगह मिली है। इस लिस्ट में मुंबई का मास्क रेस्टोरेंट (Masque Restaurant in Mumbai) पिछले साल के 21वें स्थान से इस साल 16वें नंबर पर आ गया है। इससे पहले इसकी रैंकिंग 32वीं थी।

Asia’s 50 Best Restaurant in 2023: मुंबई के अलावा दिल्ली के इंडियन एक्सेंट रेस्टोरेंट (Indian Accent Restaurant in New Delhi) भी पिछले साल के 22वें स्थान से 19वें स्थान पर आ गया है।

Asia’s 50 Best Restaurant in 2023: मुंबई और दिल्ली के अलावा चेन्नई के अवर्तना रेस्टोरेंट (Avartana Restaurant in Chennai) को भी इस लिस्ट में जगह मिली है और यह 30वें स्थान पर है।