Get App

निर्मला सीतारमण ने बजट सत्र के दौरान पहनी ये खास साड़ी, भारत के इस राज्य की कला को किया प्रमोट

निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट 2024 के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने के लिए खास ऐलान किए। हर बार की तरह ही केंद्रीय वित्त मंत्री ने वोकल फॉर लोकल को प्रमोट करते हुए भारत के हैंडलूम को प्रमोट किया। इस बार उन्होंने एक नीली और क्रीम रंग की साड़ी पहनी थी।

Kamna Lakaria
अपडेटेड Feb 01, 2024 पर 14:00
निर्मला सीतारमण ने बजट सत्र के दौरान पहनी ये खास साड़ी, भारत के इस राज्य की कला को किया प्रमोट

ये साड़ी खास तसर रेशम से तैयार की गई है। ये रेशम अपनी तांबे जैसी चमक के लिए जाना जाता है। तसर भारत की जनजातियों से गहराई से जुड़ा हुआ है। दुल्हन की कपड़ों में कम से कम एक तसर रेशम से बनी साड़ी तो दी ही जाती है।

कांथा पश्चिम बंगाल साड़ी बनाने की एक खास कला है। इस एंब्रॉयडरी में सिलाई के लिए 'रनिंग स्टिच' प्रक्रिया का उपयोग किया जाता है। पारंपरिक रूप से इसे क्विल्ट्स, धोती और साड़ी पर ही बुना जाता था।

कांथा भारतीय कढ़ाई की सबसे प्राचीन कला है। इस कढ़ाई की मदद से पुराने कपड़ों और मटेरियल का दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। यही कारण है कि यह अपनी तरह की एक अद्भुत कढ़ाई है।

महिलाएं 4-5 साड़ियों की लेयरिंग करती हैं और फिर अलग-अलग सिलाई से उन्हें एक साथ तैयार करती हैं। कांथा चिथड़े के कपड़े सिलने की सदियों पुरानी परंपरा है, जो पश्चिम बंगाल और ओडिशा और बांग्लादेश में विकसित हुई है।

Kamna Lakaria

Tags: #Budget

First Published: Feb 01, 2024 2:00 PM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें