Get App

प्रियंका गांधी ने किया छत्तीसगढ़ का दौरा, महिलाओं के साथ सुवा नृत्य में लिया हिस्सा

Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। ऐसे में राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस और विपक्षी पार्टी बीजेपी दोनों ही अपनी-अपनी तैयारियों को धार देने में जुटे हुए हैं। इसी के मद्देनजर दोनों ही पार्टियों के आलाकमान और बड़े नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी गुरुवार को छत्तीसगढ़ में मौजूद रहीं। पिछले तीन महीनों के दौरान उनका छत्तीसगढ़ का यह तीसरा दौरा है।

Curated By: Abhishek Nandan
अपडेटेड Sep 21, 2023 पर 18:53
प्रियंका गांधी ने किया छत्तीसगढ़ का दौरा, महिलाओं के साथ सुवा नृत्य में लिया हिस्सा

प्रियंका गांधी ने किया छत्तीसगढ़ का दौरा
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले के जयंती स्टेडियम में मौजूद थीं। प्रियंका यहां पर राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होने के लिए आई थीं। राज्य के सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट पर प्रियंका का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रियंका ने स्टेडियम के स्टॉल में मौजूद स्व सहायता महिलाओं के साथ सेल्फी भी क्लिक की।

प्रियंका ने देखा हमर लैब का डिस्प्ले
इस कार्यक्रम के दौरान प्रियंका गांधी ने हमर लैब के स्टॉल का डिस्प्ले भी देखा। इस लैब के जरिए 55 तरह के टेस्ट फ्री में किए जा रहे हैं। इनमें से कई सारे ऐसे टेस्ट हैं जिनकी सुविधा केवल महानगरों में ही अवेलबल हो सकती है। प्रियंका ने छत्तीसगढ़ सरकार के इस पहल की काफी तारीफ भी की।

प्रियंका ने किया सुवा डांस
प्रियंका ने छत्तीसगढ़ में इस कार्यक्रम के दौरान सुवा डांस भी किया। छत्तीसगढ़ में सुवा डांस काफी फेमस भी है। दिपावली के आस पास सुवा को एक टोकरी में रखकर महिलाएं यह डांस करती हैं। इस नृत्य के जरिए महिलाएं अपने सुख और दुख को आपस में साझा करती हैं। जब प्रियंका गांधी ने इस नृत्य को देखा तो वे भी महिलाओं के समूह के साथ नृत्य में शामिल हो गईं।

छत्तीसगढ़ी भाषा में की संबोधन की शुरुआत
प्रियंका गांधी ने कार्यक्रम में अपने संबोधन की शुरुआत छत्तीसगढ़ी बोली में की। उन्होंने कहा, 'दूर-दूर से दाई दीदी बहिनी मन ल जोहार! प्रियंका ने कहा आधुनिक भारत की नींव यहीं से डाली गई थी। ये आपकी मेहनत, आपका जज्बा और आपकी पहचान की मिसाल है। मैंने यहां आत्मनिर्भर महिलाएं देखी, उनमें आत्मविश्वास था। वे मुस्कुरा रही थीं कि सरकार ने उनके लिए कुछ किया।

सीएम बघेल ने कहा राज्य में शुरु से महिलाओं को मिला है बराबरी का स्थान
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में शुरू से ही महिलाओं को बराबरी की जगह मिली है। छत्तीसगढ़ सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को मजबूत किया है। छत्तीसगढ़ में परिवार और समाज में महिलाओं का स्थान ऊंचा रहा है।

Abhishek Nandan

Tags: #assembly elections #elections #multimedia

First Published: Sep 21, 2023 6:53 PM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें