निफ्टी में इंट्राडे ट्रेडर्स के लिए 22310-334 पर दिख रहा है स्विंग टार्गेट- वीरेंद्र कुमार

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी में 22100-22000 पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली है। 10DEMA अब थोड़ा दूर 21959 पर नजर आ रहा है। 22500 पर अब वीकली और मंथली दोनों में कॉल राइटिंग दिख रही है। लिहाजा निफ्टी में लॉन्ग रहें और गिरावट आने पर खरीदारी करें। इंट्राडे ट्रेडर्स के लिए स्विंग टार्गेट 22310-334 पर दिख रहा है

अपडेटेड Feb 21, 2024 पर 8:32 AM
Story continues below Advertisement
बैंक निफ्टी पर वीरेंद्र ने कहा इसमें लॉन्ग रहना चाहिए। इसमें गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। पहले बेस यानी 46880-46740 तक गिरावट में एंट्री सुरक्षित रणनीति होगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कल लगातार 6वें दिन बाजार में तेजी देखने को मिली है। निफ्टी पहली बार 22,200 के पार जाता दिखा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 349.24 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी लेकर 73,057.40 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 74.70 अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,197.00 पर बंद हुआ। निफ्टी पर आज 21 फरवरी के लिए रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी में पहला रेजिस्टेंस 22277-22310 के स्तर दिख रहा है। वहीं बड़ा रजिस्टेंस 22334-22369/22405 पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो पहला बेस 22145-21107 के लेवल पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 22045-21976/959 (10DEMA) पर नजर आ रहा है।

    वीरेंद्र ने आगे कहा कि पहले बेस के करीब गिरावट में खरीदारी कल अच्छी रही है। निफ्टी के 22177 पार होने के बाद 22205 का टार्गेट हासिल हुआ। FIIs ऊपरी स्तरों पर EXIT कर रहे हैं। हालांकि DIIs सपोर्ट कर रहे हैं। इंडेक्स में FIIs ने लॉन्ग किए हैं। इसमें 22100-22000 पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली है।

    उन्होंने कहा कि 10DEMA अब थोड़ा दूर 21959 पर नजर आ रहा है। 22500 पर अब वीकली और मंथली दोनों में कॉल राइटिंग दिख रही है। लिहाजा निफ्टी में लॉन्ग रहें और गिरावट आने पर खरीदारी करें। पहले बेस पर नई एंट्री ज्यादा बेहतर रणनीति होगी। इंट्राडे ट्रेडर्स के लिए स्विंग टार्गेट 22310-334 पर दिख रहा है। इसमें पोजिशनल ट्रेडर्स लॉन्ग रहें।


    Trade setup for today : निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड बुलिश, जल्द ही देखने को मिल सकता है 22500 का स्तर

    बैंक निफ्टी पर रणनीति

    वीरेंद्र कुमार ने बैंक निफ्टी पर रणनीति बताते हुए कहा कि इसमें रेजिस्टेंस 47253-47416 पर दिख रहा है। बड़ा रेजिस्टेंस 47507-47621/816 पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो पहला बेस 46880-46740 पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 46544-45380 पर नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी में गिरावट में खरीदारी कारगर रही है। इंडेक्स में 46766 का लेवल पार होने के बाद 47020 का स्विंग मिला।

    उन्होंने आगे कहा कि कल HDFC बैंक और ICICI बैंक ने जोश भरा है। बैंक निफ्टी 47200 पार होने के बाद नए शिखर की ओर बढ़ेगा। इंडेक्स में 47000 और फिर 46500 पर पुट राइटर्स हावी नजर आये हैं। बैंक निफ्टी पर लॉन्ग रहना चाहिए। इसमें गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। पहले बेस तक गिरावट में एंट्री सुरक्षित रणनीति होगी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    MoneyControl News

    MoneyControl News

    First Published: Feb 21, 2024 8:32 AM

    हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।