Paytm Crisis : फिनटेक कंपनी पेटीएम की मुसीबतें RBI के एक्शन के बाद बढ़ती जा रही है। इस बीच इसे एक और झटका लगा है। जापान की इनवेस्टमेंट बैंक सॉफ्टबैंक ने (SoftBank) पेटीएम में 1.37 करोड़ से ज्यादा शेयर बेच दिए हैं। यह 2.17 परसेंट हिस्सेदारी के बराबर है। सॉफ्टबैंक ने पिछले महीने ओपन मार्केट में यह बिकवाली की है। इस खबर के बीच पेटीएम के शेयरों में आज 29 फरवरी को करीब 4 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। इस समय यह स्टॉक 3.85 फीसदी लुढ़ककर 390.55 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।