Get App

बाजार की इस गिरावट में म्यूचुअल फंडों ने इन माइक्रोकैप शेयरों में की खरीदारी, क्या इनमें से कोई है आपके पास

यहां हम ऐसे ही कुछ मजबूत फंडामेंटल्स वाले मैक्रोकैप स्टॉक्स की सूची दे रहे हैं जिनको पिछले 3 महीनों में म्यूचुअल फंडों ने अपने स्कीम में शामिल किया है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 18, 2022 पर 12:49 PM
बाजार की इस गिरावट में म्यूचुअल फंडों ने इन माइक्रोकैप शेयरों में की खरीदारी, क्या इनमें से कोई है आपके पास
V.S.T. Tillers Tractors: पिछले 3 महीने में 4 म्यूचुअल फंडों ने इसको अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है। वैसे यह स्टॉक कुल 14 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है।

21 अक्टूबर 2021 से शुरू हुए बाजार की गिरावट के इस दौर में अब तक Microcap शेयरों ने मजबूती दिखाई है और इनमें छोटे-मझोले और दिग्गज शेयरों की तुलना में कम गिरावट देखने को मिली है। पिछले चार महीनों के दौरान Nifty 50 TRI,Nifty Midcap 150 – TRI और Nifty Smallcap 250 - TRI में क्रमश: 5.9 फीसदी, 9.5 फीसदी और 5.5 फीसदी की गिरावट आई है। लेकिन इसी अवधि में Nifty Microcap 250 – TRI में सिर्फ 5.1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। मजबूत फंडामेंटल्स और आउटलुक वाले क्वालिटी माइक्रोकैप शेयर इस कमजोरी वाले दौर में मजबूती दिखाने में कामयाब रहे हैं। यहां हम ऐसे ही कुछ मजबूत फंडामेंटल्स वाले मैक्रोकैप स्टॉक्स की सूची दे रहे हैं जिनको पिछले 3 महीनों में म्यूचुअल फंडों ने अपने स्कीम में शामिल किया है। ये आंकड़े 31 जनवरी 2022 तक के है जो ACEMF पर उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है। आइए डालते है इन स्टॉक्स पर एक नजर।

Anand Rathi Wealth: यह स्टॉक 12 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है। यह स्टॉक 14 दिसंबर 2021 को एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ था। Quant Flexi Cap, Invesco India Tax, Quant Small Cap, Canara Rob Small Cap जैसे फंड स्कीमों में यह स्टॉक शामिल है।

यूस फेड के रुख के चलते वैल्यू स्टॉक की तरफ बढ़ा निवेशकों का रुझान- Chris Wood

SJS Enterprises: यह स्टॉक 10 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है। यह स्टॉक 15 नवंबर 2021 को एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ था। कंपनी ऑटो पार्ट्स और इक्यूपमेंट बनाती है। यह स्टॉक BOI AXA Conservative Hybrid, Axis Triple Advantage, Axis Small Cap जैसे फंडों में शामिल किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें