म्यूचुअल फंड टीईआर (MF TER) से जुड़ी हुई अहम खबर सामने आ रही है। हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ को एक्सक्लूसिव सूत्रो से जानकारी मिली है कि MF TER पर नया कंस्लटेशन पेपर जल्द आ सकता है। टीईआर पर नया कंसल्टेशन पेपर SEBI द्वारा जारी किया जायेगा। सूत्रों ने यहां तक कहा है कि सेबी इस मामले में एक हफ्ते में नया कंसल्टेशन पेपर जारी कर सकता है। इसमें AMC इंडस्ट्रीज ने GST और STT को TER से बाहर से रखने की अपील की है। सूत्रों के हवाले से ये खबर मिली है कि AMC इंडस्ट्रीज की अपील के चलते म्यूचुअल फंड के पक्ष में TER (total expense ratio) प्रस्ताव मुमकिन है।
इस खबर पर विस्तार से जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि टीईआर का अहम मुद्दा काफी दिनों से अटका हुआ था। इसके पहले भी सेबी ने एक कंसल्टेशन पेपर जारी किया था। इसकी वजह से टीईआर रेशियो पर काफी पाबंदियां लगाई गईं थी। सेबी का जोर TER रेशियो को कम करने पर था।
म्यूचुअल फंड इंडस्ट्रीज को होगा सुखद आश्चर्य
म्यूचुअल फंड इंडस्ट्रीज के रीप्रजेंटेशन के बाद सेबी ने कंसल्टेशन पेपर वापस लिया। इसके बाद पिछली बोर्ड मीटिंग में सेबी चेयरमैन ने कहा था कि TER रेशियो पर बहुत जल्द ही नया कंसल्टेशन पेपर जारी होगा। उन्होंने ये भी कहा था कि इस बार म्यूचुअल इंडस्ट्री सकारात्मक रूप से चकित हो जायेगी।
यतिन ने आगे कहा कि खास सूत्रों से ये जानकारी मिल रही है कि बहुत जल्द ही TER रेशियो पर नया कंसल्टेशन पेपर जारी हो सकता है। एक हफ्ते के अंदर ही सेबी ये जारी कर देगा। सामान्य रूप से माना जा रहा है कि सेबी TER रेशियो के उसी ढांचे को आगे बढ़ायेगी। अबकी बार इसमें सूक्ष्म रूप से सुधार करते हुए इंडस्ट्री के पक्ष में कदम उठाया जा सकता है।
GST और STT को रखा जा सकता है TER से बाहर
दूसरी खास खबर ये सामने आ रही है अबकी बार GST और STT को TER से बाहर रखा जायेगा। दूसरा मुद्या ये था कि TER रेशियो को स्कीम लेवल पर लागू किया जाये। इसे एएमसी लेवल पर लागू नहीं किया जाये। लिहाजा अबकी बार एएमसी लेवल पर ये बदलाव होते हुए दिखाई दे सकते हैं। लेकिन माना जा रहा है कि अबकी बार टीईआर पर नये कंसल्टेशन पेपर से म्यूचुअल इंडस्ट्री को राहत मिलती हुई दिखाई दे सकती है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)