Get App

निफ्टी और बैंक निफ्टी पर जानें अहम लेवल, टाटा मोटर्स और एसबीआई आज के बिग स्टॉक्स

अनुज सिंघल ने बैंक निफ्टी पर रणनीति बताते हुए कहा कि कल इंडेक्स 10, 20 और 50 DEMA के नीचे बंद हुआ था। इसमें अगला सपोर्ट 45,875 का 100 DEMA है। इसमें पहला रेजिस्टेंस 46,188 पर दिखाई दे रहा है। इसमें बिकवाली के लिए रैली के उलटने का इंतजार करें। अगर शॉर्ट कवरिंग के संकेत मिले तो इसमें खरीदारी करनी चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 29, 2024 पर 9:14 AM
निफ्टी और बैंक निफ्टी पर जानें अहम लेवल, टाटा मोटर्स और एसबीआई आज के बिग स्टॉक्स
अनुज ने बिग स्टॉक बताते हुए कहा कि Tata Motors पर CLSA की बुलिश राय है। JLR में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ नजर आई है। जनवरी में JLR रिटेल वॉल्यूम में 14.5% की सालाना ग्रोथ दिखी

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने निफ्टी पर रणनीति बताते हुए कहा कि इसकी एक्सपायरी आज है। बाजार का दिन कल ट्रेंडिंग का था। निफ्टी के 21,967 के 20 DEMA के ऊपर खुलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इसमें देखना होगा कि 20 DEMA पर टिकता है या नहीं। इसमें पहला रेजिस्टेंस 22,057 पर (ऑप्शन के मुताबिक) नजर आ रहा है। बड़ा रेजिस्टेंस 22,229 (कल के शिखर) पर दिख रहा है। बेस की बाते करें तो निफ्टी में पहला सपोर्ट 21,870 पर (ऑप्शन के मुताबिक) नजर आ रहा है। इसमें बड़ा सपोर्ट 21,760 पर (चार्ट के मुताबिक) दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज स्क्रीन को देखकर ट्रेड लेने का दिन है ना कि लेवल देखकर ट्रेड लेना चाहिए।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी पर रणनीति बताते हुए उन्होंने कहा कि कल इंडेक्स 10, 20 और 50 DEMA के नीचे बंद हुआ था। इसमें अगला सपोर्ट 45,875 का 100 DEMA है। जबकि बड़ा सपोर्ट 45,100 का 200 DEMA है। इसमें पहला रेजिस्टेंस 46,188 पर (ऑप्शन के मुताबिक) दिखाई दे रहा है।

जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 46,362 (20 DEMA) पर नजर आ रहा है। बिकवाली के लिए रैली के उलटने का इंतजार करें। अगर शॉर्ट कवरिंग के संकेत मिले तो इसमें खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें