सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने निफ्टी पर रणनीति बताते हुए कहा कि इसकी एक्सपायरी आज है। बाजार का दिन कल ट्रेंडिंग का था। निफ्टी के 21,967 के 20 DEMA के ऊपर खुलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इसमें देखना होगा कि 20 DEMA पर टिकता है या नहीं। इसमें पहला रेजिस्टेंस 22,057 पर (ऑप्शन के मुताबिक) नजर आ रहा है। बड़ा रेजिस्टेंस 22,229 (कल के शिखर) पर दिख रहा है। बेस की बाते करें तो निफ्टी में पहला सपोर्ट 21,870 पर (ऑप्शन के मुताबिक) नजर आ रहा है। इसमें बड़ा सपोर्ट 21,760 पर (चार्ट के मुताबिक) दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज स्क्रीन को देखकर ट्रेड लेने का दिन है ना कि लेवल देखकर ट्रेड लेना चाहिए।
बैंक निफ्टी पर रणनीति बताते हुए उन्होंने कहा कि कल इंडेक्स 10, 20 और 50 DEMA के नीचे बंद हुआ था। इसमें अगला सपोर्ट 45,875 का 100 DEMA है। जबकि बड़ा सपोर्ट 45,100 का 200 DEMA है। इसमें पहला रेजिस्टेंस 46,188 पर (ऑप्शन के मुताबिक) दिखाई दे रहा है।
अनुज ने बिग स्टॉक बताते हुए कहा कि टाटा मोटर्स पर CLSA की बुलिश राय है। JLR में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ नजर आई है। जनवरी में JLR रिटेल वॉल्यूम में 14.5% की सालाना ग्रोथ दिखी। JLR के ब्रिटेन, EU और चीन में वॉल्यूम सालाना 43%, 12% और 38% बढ़े। JLR का Q4FY24 वॉल्यूम Q3FY24 से ज्यादा रहा। जैगुआर पर डिस्काउंट बढ़े, लैंड रोवर पर घटे हैं। JLR का कुल कर्ज 67.5 करोड़ पाउंड घटा है। कंपनी के FY25 तक नेट कैश में आने की उम्मीद है।
SBI (एसबीआई) पर फोकस (GREEN)
दूसरे बिग स्टॉक के बारे में बताते हुए उन्होंने एसबीआई का नाम सुझाया। अनुज ने कहा कि कोटक इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज SBI पर बुलिश नजर आ रहा है। इसमें खरीदारी की राय है और इसका टारगेट 760 रुपये से बढ़ाकर 850 रुपये किया है। मुनाफे पर न्यूनतम असर के साथ बैंक अधिकतम चिंताओं से निकल गया। इसमें छोटी अवधि में री-रेटिंग के लिए कोई बाधा नहीं है। बैंक की क्रेडिट कॉस्ट कम रहने की उम्मीद है। दूसरे सरकारी बैंकों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)