इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) और रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) दोनों के शेयर गुरुवार 29 फरवरी गिरावट को दबाव में दिखे और करीब 3% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। पिछले एक महीने में इन दोनों शेयरों में करीब 20% की गिरावट आई है। सिर्फ फरवरी महीने में IRFC और RVNL दोनों के शेयरों में 18% की गिरावट आई है। हालांकि साथ में यह भी ध्यान देना चाहिए इन दोनों शेयरों में जनवरी में काफी तगड़ी रैली आई थी, दोनों ने उस महीने करीब 75% की बढ़त हासिल की थी।