भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स 28 फरवरी को एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 790.34 अंक या 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,304.88 पर बंद हुआ। निफ्टी 247.10 अंक या 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,951.20 पर बंद हुआ। आज के लिए निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पहला रेजिस्टेंस 22012-22061 पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रजिस्टेंस 22131-22183/22223 के स्तर पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो पहला बेस 21895-21856 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 21803-21764/705 के लेवल पर दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि कल ऊपरी स्तरों पर मुनाफा लेने की राय थी। दोपहर बाद की तेज गिरावट ने चौंकाया। FIIs की बिकवाली का दबाव नजर आया। निफ्टी ने 22000 का ऑप्शन बेस तोड़ा है। निफ्टी 10/20 DEMA के नीचे भी फिसला। आज के लिए 22000-22200 पर भारी कॉल राइटिंग दिख रही है। 22000-22200 कॉल में 48 लाख शेयरों का OI देखने को मिला। इंडेक्स में 21800 जोन में थोड़ी बहुत पुट राइटिंग दिखी। निफ्टी में 21621 पर 50 DEMA नजर आ रहा है।
वीरेंद्र ने आगे कहा कि मंथली एक्सपायरी पर इसमें उतार-चढ़ाव रहेगा। निफ्टी में 21190/22012 के नीचे दबाव बढ़ेगा। इसमें शॉर्ट काम कर सकता है। निचले पिवट प्वाइंट 21895/21856/21764 पर शॉर्ट ट्रेड रिव्यू करते रहना चाहिए। इंडेक्स में 22012-22071 के स्तर पर भी न्यूट्रल रहें। निफ्टी 22061 के पार निकला तो शॉर्ट कवरिंग संभव है। शॉर्ट कवरिंग में निफ्टी 22131-22183 के लेवल तक जा सकता है।
बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी
बैंक निफ्टी पर वीरेंद्र ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 46221-46390 के स्तर पर दिख रहा है। बड़ा रेजिस्टेंस 46574-46730/848 के स्तर पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो पहला बेस 45829-45633 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा बेस 45370-45210/45000 के लेवल पर दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि कल 46740-46850 पर मुनाफा बुक करने की राय दी थी। लेकिन दोपहर के बाद बैंक निफ्टी ने बेस तोड़ दिया। कल का निचला स्तर 100 DEMA रहा। इंडेक्स में 46500-46200 के बीच कई मूविंग एवरेज नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी में 45000/44900 के बीच 200 DEMA है। इंडेक्स में 46000-46500 के बीच भारी कॉल राइटिंग दिख रही है। इसमें ट्रेड मुश्किल दिख रहा है लेकिन 46200-46500 के नीचे टिके तो दबाव बढ़ेगा।
वीरेंद्र ने आगे कहा कि 46221 के नीचे तक की उछाल में बिकवाली कारगर रहेगी। इसमें 45850/100 DEMA पर शॉर्ट ट्रेड की समीक्षा करें। इंडेक्स में 45850 पर 100 DEMA दिख रहा है। ये कल का निचला स्तर भी है। बैंक निफ्टी अगर 45850 के ऊपर टिके तो पुलबैक संभव है।
इंडेक्स 45850 के नीचे फिसले तो 45633-45370 के स्तर भी संभव हैं। इंडेक्स 45850 के स्तर पर टिके या 46221 के पार निकले तो शॉर्ट कवरिंग संभव है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)