Get App

Buzzing Stocks: टाटा पावर से लेकर सुजलॉन एनर्जी तक, आज इन 10 शेयरों पर निवेशक रखें नजर

Buzzing Stocks in News Today: भारतीय शेयर बाजार आज 19 फरवरी को लगातार 5वें दिन तेजी के साथ खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स करीब 52.50 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जो आज खबरों के दम पर सुर्खियों में रहने वाले हैं

Vikrant singhअपडेटेड Feb 19, 2024 पर 9:01 AM
Buzzing Stocks: टाटा पावर से लेकर सुजलॉन एनर्जी तक, आज इन 10 शेयरों पर निवेशक रखें नजर
Buzzing Stocks: पेटीएम ने कहा कि उसने मर्चेंट पेमेंट्स के निपटान के लिए एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी की है

Buzzing Stocks in News Today: भारतीय शेयर बाजार आज 19 फरवरी को लगातार 5वें दिन तेजी के साथ खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स करीब 52.50 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जो आज खबरों के दम पर सुर्खियों में रहने वाले हैं। इसमें पेटीएम से लेकर सुजलॉन एनर्जी और टाटा पावर जैसे स्टॉक शामिल हैं।

1. वन97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications)

पेटीएम ने कहा कि उसने मर्चेंट पेमेंट्स के निपटान के लिए एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने एक कहा कि वन97 कम्युनिकेशंस ने अपने नोडल खाते को एक एस्क्रो खाते के जरिए एक्सिस बैंक में ट्रांसफर कर दिया है जो उसने उसके साथ खोला है। वन97 कम्युनिकेशंस, पेटीएम, पेटीएम क्यूआर, साउंडबॉक्स और कार्ड मशीनों की मूल कंपनी, अपने सभी मर्चेंट्स पेमेंट्स के लिए निर्बाध रूप से काम करना जारी रखेगी।

2. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)

एलआईसी को असेसमेंट ईयर 2012-13, 2013-14, 2014-15, 2016-17, 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के लिए रिफंड आदेश मिले थे। रिफंड की कुल राशि 25,464.46 करोड़ रुपये थी। इस संबंध में, आयकर विभाग ने कंपनी को 15 फरवरी को 21,740.77 करोड़ रुपये जारी किए। एलआईसी बाकी राशि के लिए आयकर विभाग से बातचीत कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें