Stocks on Broker's Radar: अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) ने Q2 अपडेट जारी किया है। इसके मुताबिक Q2 में ग्रे सीमेंट वॉल्यूम 25.24 Mn टन रहा। जबकि व्हाइट सीमेंट वॉल्यूम 0.42 Mn टन रहा। वहीं घरेलू सेल्स वॉल्यूम 15% बढ़कर 25.66 Mn टन रहा। जबकि विदेश में ग्रे सीमेंट वॉल्यूम 1.18 Mn टन रहा। कंपनी का कंसोलिडेटेड सेल्स वॉल्यूम 16% बढ़कर 26.69 Mn टन रहा। इस स्टॉक पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके अलावा MGL पर भी आज फोकस है। कंपनी ने CNG और घरेलू PNG के दाम घटाये हैं। CNG में 3 रुपये/Kg, घरेलू PNG के दाम 2 रुपये/scm दाम घटाये हैं। ये कीमतें मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में लागू होंगी। जेफरीज ने स्टॉक पर रेटिंग को अपग्रेड किया है। इसके अलावा आज एमसीएक्स का स्टॉक भी ब्रोकरेज के रडार पर हैं। जानते हैं सबके टारगेट प्राइस-