Credit Cards

Stocks on Broker's Radar: टेक महिंद्रा, एमएंडएम और टाटा मोटर्स पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

TECH MAHINDRA पर कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने टेक महिंद्रा पर रिड्यूस रेटिंग देकर इसके शेयर का टारगेट 1,210 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने एक नये ऑर्गेनाइजेशन स्ट्रक्चर का ऐलान किया है। नया स्ट्रक्चर जियो वर्टिकल बेस्ड है। नये स्ट्रक्चर से सेल्स और डिलीवरी के लिए स्पष्ट जिम्मेदारियां तय की जायेंगी

अपडेटेड Sep 15, 2023 पर 12:38 PM
Story continues below Advertisement
M&M पर सीएलएसए ने खरीदारी की रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 1,898 रुपये तय किया है। मैनेजमेंट का कहना है कि सेमीकंडक्टर की समस्या अब नहीं है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks on Broker's Radar:  टेक महिंद्रा (TECH MAHINDRA) का स्टॉक आज फोकस में है। कंपनी के स्ट्रक्चर में फेरबदल की खबरें आ रही हैं। नए CEO मोहित जोशी बदलाव कर सकते हैं। मैनेजर्स की भूमिका बदली जा सकती है। इसकी वजह ये शेयर ब्रोकरेज के रडार पर आया है। टेक महिंद्रा पर Kotak IE ने कहा कि कंपनी के स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव मुमकिन है। कुछ लीडर्स बाहर किये जा सकते हैं। इसके अलावा आज एमएंडएम (M&M) और टाटा मोटर्स (TATA MOTORS) के शेयर पर भी ब्रोकरेज फर्मों ने दांव लगाया है। टाटा मोटर्स पर नोमुरा ने बुलिश राय दी है। जबकि एमएंडएम पर सीएलएसए ने खरीदारी की राय दी है। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट-

    KOTAK INSTL EQ ON TECH MAHINDRA

    कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने टेक महिंद्रा पर रिड्यूस रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट 1,210 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मीडिया रिपोर्टों से पता चल रहा है कि कंपनी ने एक नये ऑर्गेनाइजेशन स्ट्रक्चर की घोषणा की है। ये बदलाव महत्वपूर्ण हैं और कुछ लीडर्स के संगठन के बाहर किया जा सकता है। नया स्ट्रक्चर जियो वर्टिकल बेस्ड है। नये स्ट्रक्चर से सेल्स और डिलीवरी के लिए स्पष्ट जिम्मेदारियां तय की जायेंगी।

    CLSA ON M&M


    सीएलएसए ने एमएंडएम पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,898 रुपये तय किया है। उन्होंने SUVs प्रोडक्शन बढ़ाने का गाइडेंस बरकरार रखा है। मार्च 2024 तक 49 हजार यूनिट प्रोडक्शन का गाइडेंस रखा है। मैनेजमेंट का कहना है कि सेमीकंडक्टर की समस्या अब नहीं है। कंपनी को प्रोडक्शन से ज्यादा बुकिंग मिल रही है। FY23-30 तक सालाना 15-20% अर्निंग ग्रोथ का लक्ष्य रखा है।

    बाजार में जोरदार खरीदारी के बीच निफ्टी फिर लगाया नया शिखर, इन 4 स्टॉक्स पर बुलिश रहने पर मिलेगा मोटा मुनाफा

    NOMURA ON TATA MOTORS

    नोमुरा ने टाटा मोटर्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 786 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने आकर्षक कीमतों पर नई नेक्सन की लॉन्चिंग की है। इसी महीने 23 सितंबर से कंपनी नेक्सन गाड़ी की डिलिवरी शुरू हो सकती है। कंपनी के दोनों मॉडल अधिक सोफिस्टिकेटेड और कलरफुल हैं। ये मॉडल प्रतिस्पर्धात्मक रूप से ग्राहकों को भी आकर्षित कर सकते हैं।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।