Stocks on Brokers Radar: आयशर मोटर्स, फोर्टिस हेल्थकेयर, टेक महिंद्रा पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

EICHER MOTORS पर नोमुरा ने न्यूट्रल रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 3,640 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि रॉयल एनफील्ड ने नई हिमालयन बाइक लॉन्च की है। न्यू हिमालयन आकर्षक डिजाइन के साथ एक महत्वपूर्ण अपग्रेड है। ओल्ड हिमालयन की तुलना में इसकी कीमत 25% अधिक है

अपडेटेड Nov 28, 2023 पर 11:36 AM
Story continues below Advertisement
FORTIS HEALTHCARE पर गोल्डमैन सैक्स ने खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 400 रुपये तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks on Brokers Radar: आज आयशर मोटर्स का शेयर फोकस में रहेगा। रॉयल एनफील्ड की 2 नई बाइक लॉन्च की है। कंपनी ने New Himalayan 450cc, Shotgun 650cc लॉन्च की है। New Himalayan 450cc की कीमत 2.69 लाख से शुरू होती है। वहीं Shotgun 650cc की एक्स शोरुम कीमत 4.25 लाख रुपये है। फोर्टिस हेल्थकेयर पर बाजार की नजरें रहेंगी। सब्सिडियरी ने MGM हेल्थकेयर के साथ करार किया है। चेन्नई स्थित मलार हॉस्पिटल की बिक्री के लिए करार किया है। कंपनी की MGM हेल्थकेयर के साथ 128 करोड़ रुपये में डील हुई है। आयशर मोटर पर नोमुरा न्यूट्रल कॉल दी है। जबकि फोर्टिस हेल्थकेयर पर गोल्डमैन ने खरीदारी की राय दी है। इसके साथ टेक महिंद्रा भी ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर आ गया है।

    NOMURA ON EICHER MOTORS

    नोमुरा ने आयशर मोटर्स पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3,640 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि रॉयल एनफील्ड ने नई हिमालयन बाइक लॉन्च की है। नई हिमालयन की शुरुआती कीमत 2,69,000 (एक्स-शोरूम) है। ये कीमत 31 दिसंबर, 2023 तक वैध है। न्यू हिमालयन आकर्षक डिजाइन के साथ एक महत्वपूर्ण अपग्रेड है। न्यू हिमालयन ने परफॉर्मेंस और तकनीकी सुविधाओं में सुधार किया है। ओल्ड हिमालयन की तुलना में इसकी कीमत 25% अधिक है। हालांकि प्रतिस्पर्धा बढ़ने पर बाजार हिस्सेदारी में और गिरावट की उम्मीद है।

    निफ्टी में 19,875 का लेवल अहम, पेटीएम में तेजी संभव और MapmyIndia पर रखें नजर- अनुज सिंघल


    GOLDMAN SACHS ON FORTIS HEALTHCARE

    गोल्डमैन सैक्स ने फोर्टिस हेल्थकेयर पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 400 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने 128 करोड़ में मलार अस्पताल के विनिवेश की घोषणा की है। विनिवेश कंपनी के पोर्टफोलियो रेशनलाइजेशन रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी के पास अभी भी 4-5 फैसिलिटी चल रही हैं। संभावित रूप से कुछ और फैसिलिटी को विनिवेशित किया जा सकता है। फोर्टिस ने अगले 3-4 वर्षों में 1,400 बेड (मानेसर जैसे पूर्व अधिग्रहण) बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी का दिल्ली एनसीआर और पंजाब क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बेड की संख्या बढ़ाने पर फोकस है।

    JEFFERIES ON TECH MAHINDRA

    जेफरीज ने टेक महिंद्रा पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 910 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि वित्त वर्ष 24/25 के लिए ईपीएस अनुमान में 16-39% की कटौती के बावजूद स्टॉक अपने निचले स्तर से 20% ऊपर है। इसका रिस्क रिवार्ड अनफेवरेबल है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।