जोमैटो में आज 10 करोड़ शेयरों की डील हुई है। माना जा रहा है कि सॉफ्टबैंक विजन ग्रोथ फंड इसमें अपना हिस्सा बेच सकता है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। ब्लॉक डील के जरिए 1.17% हिस्सा बिक्री संभव है। फ्लोर प्राइस 94/शेयर पर ब्लॉक डील संभव है। वहीं ब्लॉक डील की साइज 940 करोड़ रुपये हो सकती है। डील के लिए Kotak Securities ब्रोकर हो सकता है। इसके बाद इस स्टॉक पर ब्रोकरेज की नजर है। एचएसबीसी ने इस पर खरीदारी की राय दी है। वहीं इसके अलावा एसबीआई कार्ड्स, पिरामल एंटरप्राइजेज और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर भी आज ब्रोकर्स के रडार पर हैं।