HCL TECH Share Price: एचसीएल टेक (HCL TECH) के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे। डॉलर रेवेन्यू करीब 6% बढ़ा। मार्जिन में उम्मीद से बेहतर सुधार दिखाई दिया। वहीं मुनाफे में भी 13% से ज्यादा की ग्रोथ देखने को मिली। HCL TECH की Q3 में CC आय ग्रोथ 6% रही जबकि इसके 4% रहने का अनुमान था। नई डील 3.96 अरब डॉलर के मुकाबले 1.93 अरब डॉलर रही। कंपनी का एट्रिशन रेट 14.2% से घटकर 12.8% रहा। HCL TECH के FY24 गाइडेंस के अनुसार CC रेवेन्यू ग्रोथ 5-5.5% रहने का अनुमान लगाया गया है। FY24 में मार्जिन 18-19% रहने की उम्मीद है। सीसी आय पर नजर डालें इसमें अमेरिका और यूरोप में ग्रोथ देखने को मिली है। इसमें ब्रोकरेज फर्मों ने मिला जुला नजरिया अपनाया है। मॉर्गन स्टैनली ने स्टॉक पर इक्वल-वेट रेटिंग दी है। जबकि सीलएलएसए ने अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। जानते हैं ब्रोकरेज फर्मों के टारगेट प्राइस-