विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत देखने को मिली। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पार्टी ने कांग्रेस से सत्ता छीनी। मध्यप्रदेश में भी पूर्ण बहुमत हासिल किया। वहीं कांग्रेस तेलंगाना में विजय हासिल करने में कामयाब रही। आज मिजोरम के नतीजे आएंगे। भाजपा की प्रचंड जीत के बाद PM मोदी ने कहा कि इस जीत ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दी। चुनाव नतीजों के बाद दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों ने भी बाजार पर अपनी राय दी है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि बाजार में प्री-इलेक्शन रैली आने की संभावना है। वहीं जेफरीज ने कहा कि भाजपा की जीत से निवेश के सेंटीमेंट को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ जानते हैं सीएलएसए, नोमुरा और अन्य ब्रोकरेज फर्मों का क्या है कहना-
चुनाव नतीजों पर मोतीलाल ओसवाल (MOSL On Poll Results)
मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि BJP की प्रचंड जीत से बाजार में तेजी का सेंटिमेंट मजबूत होगा। राजनीतिक स्थिरता से बाजार को राहत मिलेगी। बाजार के लिए अगले 5 महीने के लिए चुनावी अनिश्चितता खत्म हो गई। अब बाजार में प्री-इलेक्शन रैली आने की संभावना है। BFSI, इंस्ट्रियल, रियल्टी, ऑटो और कंज्यूमर सेक्टर पर हम पॉजिटिव हैं।
सीएलएसए ने कहा कि भाजपा की जीत के बाद केंद्र और राज्यों का महंगाई कंट्रोल करने पर फोकस होगा। इसके साथ ही सरकार का खाद्य पदार्थों की महंगाई कंट्रोल करने पर फोकस होगा।
चुनाव नतीजों पर जेफरीज (Jefferies On Poll Results)
जेफरीज ने नतीजों पर कहा कि तीनों राज्यों के नतीजे एग्जिट पोल से बेहतर रहे हैं। नतीजों से 2024 में मोदी की जीत की संभावना बढ़ी है। नतीजों से निवेश के सेंटीमेंट को बढ़ावा मिलेगा। जेफरीज ने कहा कि निवेश के लिहाज से उन्हें बैंक, इंडस्ट्रियल, पावर, प्रॉपर्टी, मिडकैप पसंद हैं।
चुनाव नतीजों पर नोमुरा (Nomura On Poll Results)
नोमुरा ने चुनाव नतीजों पर कहा कि BJP की जीत से राजनीतिक स्थिरता आएगी जो कि बाजार के लिए भी अच्छा रहेगा। भाजपा की जीत से रेवड़ियों के कल्चर पर लगाम लगने की उम्मीद है।
चुनाव नतीजों पर फिलिप कैपिटल (PHILLIP CAPITAL On Poll Results)
फिलिप कैपिटल ने कहा कि चुनाव नतीजों के बाद भारत में FIIs का फ्लो पॉजिटिव हो सकता है। फंडामेंटल और लिक्विडिटी के चलते इक्विटी पर पॉजिटिव हो सकते हैं। FY24/25 में निफ्टी EPS ग्रोथ 18%/18% संभव है। हम इंडस्ट्रियल, सीमेंट, मेटल, पाइप, ऑटो, EMS सेक्टर पर पॉजिटिव नजरिया रखते हैं।
चुनाव नतीजों पर BOFA सिक्योरिटीज (BOFA SECURITIES On Poll Results)
BOFA सिक्योरिटीज ने विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर कहा कि नतीजों से 2024 में BJP की जीत की संभावना बढ़ी है। लोकलुभावन योजना से फिस्कल स्थिति पर खास असर नहीं होने वाला है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)