Weather Updates: दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में बारिश के आसार, बढ़ सकती है कड़ाके की ठंड, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Updates: देश के कई राज्य कड़ाके की ठंड के दौर से गुजर रहे हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभवना जताई गई है। वहीं बिहार में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 31 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है

अपडेटेड Jan 29, 2024 पर 10:31 AM
Story continues below Advertisement
Weather Updates: अलग-अलग इलाकों में बारिश और बर्फबारी से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

Weather Updates: 31 जनवरी और 1 फरवरी को दिल्ली में बारिश हो सकती है। उत्तर भारत में मौसम के मिजाज में बदलाव आ सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, के कुछ हिस्सों में अगले 3 दिनों में यानी 31 जनवरी और 1 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली में खराब मौसम की वजह से यातायात सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने उत्तर भारत में जल्द ही ठंड से राहत मिलने की उम्मीद जताई है।

दिल्ली में आज (29 जनवरी 2024) सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 30 जनवरी को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने वाला है। लेकिन 31 जनवरी और 1 फरवरी को मौसम करवट लेगा और लोगों को इन दो दिन गरज-चमक के साथ हल्की बरसात भी देखने को मिल सकती है। 2 और 3 फरवरी को बारिश के बाद आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इन दो दिन कोहरा भी छाया रह सकता है।

इन राज्यों में बर्फबारी की आशंका


मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से भारी बर्फबारी हो सकती है। 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड में 29 जनवरी तक घने कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी 31 जनवरी से हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 1 फरवरी तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा और कड़ाके पड़ सकती है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है।

NHAI को IRB इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट को देना होगा ₹1720 करोड़ का मुआवजा, किस मामले में आया आदेश

कोहरे से ट्रेनों और फ्लाइट्स पर असर

सुबह 7.30 बजे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर विजबिलिटी का न्यूनतम स्तर 1200 मीटर रिकॉर्ड किया गया। कोहरे के वजह से 70 से अधिक ट्रेनें देरी से दिल्ली पहुंची। 20 ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा। हजरत निजामुद्दीन- जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 19 घंटे और तेलंगाना और दरभंगा हमसफर क्लोन एक्सप्रेस 12 घंटे से अधिक देरी से से सोमवार को रवाना होगी।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Jan 29, 2024 10:23 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।