Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे से ट्रेनें लेट, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: देश के कई इलाके कड़ाके की ठंड की मार झेल रहे हैं। मौसम विभाग ने देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14 जनवरी तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली में शनिवार (13 जनवरी) को तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें, तो अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत के राज्यों में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा

अपडेटेड Jan 13, 2024 पर 9:27 AM
Story continues below Advertisement
Weather Update: पश्चिमी हिमालय में छिटपुट बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं हरियाणा और पंजाब में बर्फीली हवाएं चल सकती हैं।

Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्य कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सामना कर रहे हैं। इससे लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें भी देरी से चल रही है। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई हिस्सों में कंपकंपाती ठंड पड़ रही है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। इतना ही नहीं इन राज्यों में बेहद ठंडा तापमान और लगातार कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन उत्तर भारत में और तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में ठंड और शीतलहर का असर रहेगा।

मौसम विभाग (Indian Metrological Department - IMD) ने दिल्ली में 13 जनवरी तक शीतलहर (cold wave) चलने की आशंका जताई है। इसके बाद 14 जनवरी से इसमें थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी रविवार, 14 जनवरी तक भीषण शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तर भारत में सर्दी का लर्ट जारी किया है।

दिल्ली के मौसम का हाल


मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 05 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज नई दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे से कोई राहत नहीं मिलेगी। वहीं, तापमान में भी कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। गुड़गांव और फरीदाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि गौतम बौद्ध नगर और गाजियाबाद को छोड़कर बाकी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार (13 जनवरी 2024) की सुबह 7 डिग्री सेल्सियस तापमान देखा गया। रनवे पर हल्का कोहरा देखने को मिला। हालांकि उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा।

National Youth Festival: 'आपके पास इतिहास बनाने का मौका है', 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में युवाओं से बोले पीएम मोदी

देरी से चल रही हैं ट्रेनें

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की ओर से देरी से ट्रेनें पहुंच रही हैं। मुंबई-सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस (Mumbai CSMT-Amritsar Express) ट्रेन दिल्ली पहुंचने के लिए अपने निर्धारित समय से 4 घंटे देरी से चल रही है। वहीं दक्षिण एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। इतना ही नहीं स्वराज एक्सप्रेस, ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस, मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस और नई दिल्ली इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी देरी से चल रही हैं।

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में आज (13 जनवरी 2024) न्यूनतम तापमान 06 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में आज घना कोहरा देखने को मिलेगा। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 06 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, गाजियाबाद में आज मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं नोएडा में कोहरा छाया हुआ है।

हरियाणा – चंडीगढ़ का हाल

मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 14 से 16 जनवरी के दौरान घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया कि हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 14 से 16 जनवरी के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल रहा है। गंगोत्री में लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Jan 13, 2024 9:27 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।