Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का तांडव, कई फ्लाइट कैंसिल, ट्रेनों की थमी रफ्तार

Weather Update: देश के कई इलाके कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार झेल रहे हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, बिहार समेत कई राज्य के लोग ठिठुर रहे हैं। हरियाणा के मैदानी इलाकों में रात के तापमान में काफी गिरावट आई है। जिससे उत्तरी मैदानी इलाकों में गंभीर शीतलहर की स्थिति पैदा हो गई है

अपडेटेड Jan 16, 2024 पर 10:10 AM
Story continues below Advertisement
Weather Update: मौसम विभाग ने ने घने कोहरे और शीतलहर को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Weather Update: दिल्ली और NCR समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का सितम जारी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह-सुबह घने कोहरे के चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अगले 2 दिन बारिश की संभावना जताई है। राजधानी दिल्ली समेत सोमवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो कि 3.3 डिग्री सेल्सियस था। IMD ने कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है।

पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में रात के तापमान में गिरावट आई है। जिससे उत्तरी मैदानी इलाकों में गंभीर शीतलहर की स्थिति पैदा हो गई है। लुधियाना, पटियाला, बरनाला, पठानकोट, जालंधर, कपूरथला, चंडीगढ़, अंबाला, हिसार, करनाल, पानीपत नारनौल, सीकर, पिलानी, चूरू, अलवर और गंगानगर 1°C और 1.8°C के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडे शहरों की लिस्ट में शामिल हैं।

कोहरे के कारण हालात खराब


कोहरे के कारण यातायात पर काफी असर पड़ा है। कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण फ्लाइट से लेक ट्रेनों तक के चलाने में कई दिक्‍कतें आ रही हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्‍तर भारत में लगातार पड़ने वाली ठंड और कोहरे की वजह से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के 17 विमानों को कैंसिल कर दिया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन दिनों सफर करना कितना मुश्‍किल भरा है। इसके अलावा दो दर्जन फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। 16 जनवरी 2024 को देश के कई इलाकों से दिल्ली आने वाली करीब 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

उड़ने से पहले ही फ्लाइट हो जाएगी कैंसल, इस कारण DGCA ने बदले नियम

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 382 दर्ज किया गया। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। शीतलहर चलने की वजह से राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। IMD के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 से 6डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर आज (16 जनवरी 2024) सुबह 7 बजे के करीब 100 मीटर विजबिलिटी दर्ज की गई। वहीं, सफदरजंग में विजबिलिटी 50 मीटर तक रही।

देश में मौसम का हाल

यूपी-बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में मंगलवार (16 जनवरी) को कोल्ड डे की स्थिति हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने के आसार बताए गए हैं। पंजाब, पश्चिम यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू, पश्चिम मध्यप्रदेश और पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Jan 16, 2024 10:02 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।