Weather Update: दिल्ली-UP में ठंडी हवाओं का कहर, बढ़ी कंपकंपी, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे लोग ठिठुर रहे हैं। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। अभी ठंड और बढ़ सकती है। हालांकि, दिन में धूप निकलेगी और हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है

अपडेटेड Feb 08, 2024 पर 8:37 AM
Story continues below Advertisement
Weather Update: बारिश और पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली के मौसम में बदलाव आया है।

Weather Update: देश भर के कई इलाके अभी भी कड़ाके की ठंड के दौर से गुजर रहे हैं। दिल्ली UP समेत तमाम उत्तर भारत के राज्यों में दिन के समय धूप रहती है। लेकिन ठंडी हवाओं का कहर जारी है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज नहीं हो पा रही है। इसके चलते प्रदूषण में कमी आई है। पिछले कुछ दिनों से कोहरा भी कम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार (7 फरवरी 2024) को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में अभी ठिठुरन का दौर जारी रहेगा।

दिल्ली में मौसम का हाल


मौसम विभाग ने गुरुवार (8 फररवी 2024) को दिल्ली में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। माना जा रहा है कि अगले 4-5 दिनों तक प्रदेश का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आस पास रह सकता है। इस हफ्ते राजधानी के कई इलाकों में बरसात की संभावना जताई गई है। वहीं अगर दिल्ली के प्रदूषण की बात करें तो आरके पुरम की वायु गुणवत्ता 170 दर्ज की गई। इसी तरह नरेला की 179, पूसा की 167 और अलीपुर की 169 दर्ज की गई। बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, आज (8 फरवरी 2024) जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, पूर्वी असम, नागालैंड और मेघालय में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। ओडिशा में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर पश्चिम भारत में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छा सकता है।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Feb 08, 2024 8:34 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।