Indian Railways: कोहरे की मार से राजधानी समेत कई ट्रेनें लेट, स्टेशन पर यात्रियों के हाल बेहाल

Indian Railways: उत्तर भारत भीषण शीत लहर की चपेट में है। दिल्ली क्षेत्र में कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही है। ट्रेनों की आवाजाही में देरी होने की वजह से रेल यात्रियों के हाल बेहाल हैं। उनको इस सर्दी में ट्रेनों का इंतजार करना भारी पड़ रहा है। इंडियन रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली क्षेत्र में 21 ट्रेनें देरी से चल रही हैं

अपडेटेड Jan 01, 2024 पर 12:21 PM
Story continues below Advertisement
Indian Railwas: रविवार को घने कोहरे और लो विजबिलिटी के चलते दिल्ली में 23 ट्रेनें देरी से चल रही थीं।

Indian Railways: दिसंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू घने कोहरे का कहर नए साल के पहले दिन भी जारी है। घने कोहरे की वजह से एक तरफ जहां यातायात प्रभावित है। वहीं शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। घने कोहरे का सीधा असर रेल यातायात पर भी पढ़ रहा है। राजधानी जैसी समय से चलने वाली ट्रेन भी 10-10 घंटे की देरी से चल रही हैं। 1 जनवरी 2024 को दिल्ली क्षेत्र में 21 ट्रेनें देरी से चल रही है। इसमें राजधानी ट्रेन का भी नाम शामिल है।

इससे पहले रविवार को घने कोहरे और लो विजबिलिटी के चलते दिल्ली में 23 ट्रेनें देरी से चल रही थीं। इंडियन रेलनव के मुताबिक, पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस लगभग 7 घंटे की देरी से चल रही थी। जबकि हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस और आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चली रही थी।

ये ट्रेनें लेट, देखिए पूरी लिस्ट


भुवनेश्वर राजधानी तेजस एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तकरीबन 8 घंटे की देरी से चल रही है। यही नहीं बल्कि नई दिल्ली से चलकर सियालदह जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस और हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस और पटना राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी 8-8 घंटे की देरी से चल रही हैं। राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का हाल भी यही हाल है। नई दिल्ली से चलकर इस्लामपुर जाने वाली मगध एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस जैसी ट्रेन भी कई-कई घंटे की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के इंतजार में लोग बेहाल हो रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों का इंतजार कर रही महिला यात्री ने बताया कि उनको राजधानी एक्सप्रेस से हावड़ा जाना है। लेकिन उनकी ट्रेन 8 घंटे से ज्यादा लेट है।

Weather Updates: नए साल में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, UP में कोहरे का अलर्ट, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Jitendra Singh

Jitendra Singh

Tags: #IRCTC

First Published: Jan 01, 2024 12:11 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।