FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल देखने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, चमचमाती ट्रॉफी का किया अनावरण, देखें तस्वीरें

FIFA World Cup 2022: दीपिका पादुकोण और पूर्व स्पेनिश फुटबॉलर इकर कैसिलास ने रविवार को अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच से कुछ देर पहले कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 ट्रॉफी का अनावरण किया। सोशल मीडिया पर दीपिका की तस्वीरें तेजी से शेयर की जा रही है

अपडेटेड Dec 18, 2022 पर 10:33 PM
Story continues below Advertisement
Deepika Padukone फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में भाग लेने के लिए कतर में हैं

FIFA World Cup 2022: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathan) के गाने 'बेशर्म रंग' (Besharm Rang) पर जारी घमासान के बीच एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में भाग लेने के लिए कतर में हैं। इस दौरान दीपिका पादुकोण और पूर्व स्पेनिश फुटबॉलर इकर कैसिलास (Iker Casillas) ने रविवार को अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच से कुछ देर पहले कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 ट्रॉफी का अनावरण किया।

दोनों ने एक साथ ट्रॉफी का अनावरण किया, जिसे एक कस्टम लुई वुइटन ट्रंक (Louis Vuitton trunk) में रखा गया था। ट्रॉफी को पिच पर प्रदर्शन के लिए रखा गया था। सोशल मीडिया पर दीपिका की तस्वीरें उनके फैंस द्वारा तेजी से शेयर की जा रही हैं।

बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2022 फिनाले का शानदार आगाज हो चुका है। कतर में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। फाइनल मैच कतर के लुसैल आइकोनिक स्टेडियम में खेला जा रहा है।


DeepikaPadukone_fifa

इस फाइनल मैच में किलियन एम्बाप्पे (Lionel Messi) और लियोनेल मेसी (Kylian Mbappe) पर सबकी निगाहें हैं। 36 साल के बाद अर्जेंटीना वर्ल्ड कप का खिताब जीतने की कोशिश करेगा, वहीं फ्रांस की टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे के साथ मैदान पर उतरी है।

ये भी पढ़ें- Sargam Koushal: खत्म हुआ 21 साल का लंबा इंतजार, सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब, इमोशनल वीडियो वायरल

कौन टीम कितना भारी?

फ्रांस 2 बार फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का कमाल कर चुका है। पहली बार फ्रांस 1998 में विजेता बना था, वहीं 2018 में भी फ्रांस फाइनल का कप जीतने में सफल रहा। ऐसे में आज फ्रांस तीसरी बार विश्व कप का खिताब जीतने मैदान पर उतरेगा। वहीं, वर्ल्ड कप का खिताब अर्जेंटीना दो बार जीतने में सफल रही है। 1978 और 1986 में अर्जेंटीना खिताब जीतने में सफल रही है।

DeepikaPadukone_fifa_1

साल 2018 के विश्वकप में फ्रांस और अर्जेंटीना की टीम का मुकाबला हुआ। उस मैच में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हरा दिया था। अब देखना होगा कि क्या फ्रांस एक बार फिर इतिहास दोहराएगा या फिर लियोनेल मेसी को आखिरी विश्वकप में सबसे शानदार विदाई मिलेगी।

'बेशर्म रंग' पर घमासान

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' (Besharam Rang) पर घमासान जारी है। बेशरम रंग रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। कई राज्यों में लोग गाने का विरोध कर रहे हैं। 12 दिसंबर को 'पठान' का पहला गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज हुआ था।

गाने में एक सीन के दौरान दीपिका पादुकोण ऑरेंज कलर की बिकिनी पहने नजर आईं। कई हिंदू संगठनों को दीपिका की बिकिनी में 'भगवा' रंग दिखा। इसके बाद हर तरफ इसे लेकर बवाल जारी है। भगवा रंग की बिकिनी को लोग हिंदुओं का अपमान करार देते हुए फिल्म को बॉयकाट करने की मांग कर रहें हैं।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Dec 18, 2022 10:26 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।