IPL 2024: रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या करेंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी

IPL 2024: पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट के आगामी सीजन के लिए हार्दिक पंड्या को फ्रेंचाइजी का कप्तान नियुक्त किया है। इस ऐलान के साथ ही IPL 2024 में अब रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। अगले सीजन में हाल ही में गुजरात टाइटंस से वापस आए

अपडेटेड Dec 15, 2023 पर 7:17 PM
Story continues below Advertisement
IPL 2024 की नीलामी से ठीक पहले मुंबई ने हार्दिक को अपनी टीम में वापिस ले लिया था

पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने टूर्नामेंट के आगामी सीजन के लिए हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को फ्रेंचाइजी का कप्तान (captain of Mumbai Indians) नियुक्त किया है। इस ऐलान के साथ ही IPL 2024 में अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। अगले सीजन में हाल ही में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से वापस आए हार्दिक पांड्या मुंबई की कप्तानी करते नजर आएंगे।

पांड्या साल 2022 में मुंबई को छोड़कर गुजरात टाइटंस के साथ जुड़ गए थे। इसके बाद उसी साल गुजरात चैंपियन बनी थी। हालांकि, IPL 2024 की नीलामी से ठीक पहले मुंबई ने हार्दिक को अपनी टीम में वापिस ले लिया था।

30 वर्षीय क्रिकेटर ने इस महीने की शुरुआत में ऑल-कैश डील पर गुजरात टाइटंस से मुंबई में लौटे थे। हार्दिक ने रोहित शर्मा की जगह ली, जिन्हें 2013 में कप्तान नियुक्त किया गया था। रोहित शर्मा ने टीम को 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में पांच खिताब जिताए थे। पंड्या की नियुक्ति की खबर शुक्रवार को टीम के इंस्टाग्राम हैंडल पर घोषित की गई।


फ्रैंचाइजी ने एक बयान में लिखा "मुंबई इंडियंस ने आज आगामी 2024 सीज़न के लिए एक महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा की है। प्रसिद्ध ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में कमान संभालने के लिए तैयार हैं, जो इसके सबसे लंबे समय तक सेवारत, सबसे सफल और पसंदीदा कप्तानों में से एक, शानदार रोहित शर्मा का स्थान लेंगे"

टीम ने कहा कि यह निर्णय फ्रैंचाइजी दर्शन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिसके तहत वे हमेशा भविष्य के लिए तैयार रहते हैं। यह विरासत के निर्माण और भविष्य के लिए तैयार रहने के मुंबई इंडियंस के दर्शन के प्रति सच्चे रहने का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें- IPL 2024: शुभमन गिल को मिली गुजरात टाइटंस की कमान, हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी

पंड्या ने मुंबई इंडियंस के साथ 2015, 2017, 2019 और 2020 में चार आईपीएल खिताब जीते और 2022 में गुजरात टाइटन्स में चले गए। जहां उन्होंने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में कप्तानी करके उन्हें खिताब दिलाया।

Akhilesh

Akhilesh

Tags: #IPL

First Published: Dec 15, 2023 6:41 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।