राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता को बैठाकर चलाई जीप

कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' बिहार में अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है और आज बाद में उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के लिए तैयार है। कैमूर में RJD नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) कैमूर के दुर्गावती प्रखंड के धनैचा में एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ मंच साझा करेंगे

अपडेटेड Feb 16, 2024 पर 1:32 PM
Story continues below Advertisement
बिहार में राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) शुक्रवार को बिहार (Bihar) के सासाराम (Sasaram) में कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (Bharat Jodo Nyay Yatra) में शामिल हुए। तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन यानि जीप में बैठे दिखाई दिए। तेजस्वी ने इस दौरान खुद गाड़ी भी खुद चलाई और दोनों नेताओं सड़क किनारे खड़े लोगों को देख कर हाथ भी हिलाए।

तेजस्वी यादव ने कैमूर के दुर्गावती ब्लॉक के धनेछा में एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी के साथ मंच भी साझा किया। इसके RJD नेता खुद यहां से यात्रा में शामिल जीप को ड्राइव कर के ले गए, जिसमें उनके साथ राहुल गांधी और दूसरे कांग्रेस नेता भी शामिल थे।


जनसभा में राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए उसे 'किसान विरोधी' और 'मजदूर विरोधी' बताया। कांग्रेस नेता ने कहा, “सरकार जिसे विकास कह रही है वह किसान और मजदूर विरोधी है। विकास के नाम पर सब कुछ अडाणी को सौंपा जा रहा है।" राहुल गांधी ने कहा कि यह विकास नहीं है, यह चोरी है।

न्यूज एजेंसी PTI ने बताया कि विपक्षी 'महागठबंधन' के दोनों नेता शुक्रवार को दोपहर 3 बजे के आसपास कैमूर में एक और जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

14 जनवरी को मणिपुर में शुरू हुई 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 67 दिनों में 6,713 Km की दूरी तय करेगी, जो 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी और 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के चंदौली में प्रवेश करते ही राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी। ऐसा माना जा रहा है कि चंदौली में गांधी भाई-बहन जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के लोकसभा चुनाव के अभियान की शुरुआत करेंगे।

चंदौली में दोनों नेताओं संबोधित की जाने वाली एक सार्वजनिक बैठक लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत का भी प्रतीक होगी।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 16, 2024 12:49 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।