Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा की 15 सीटों पर वोटिंग आज, तीन राज्यों में 18 प्रत्याशी मैदान में उतरे

Rajya Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा चुनाव को लेकर आज बड़ा चुनावी दंगल है। उत्तर प्रदेश की 10 सीट, हिमाचल प्रदेश की एक और कर्नाटक की 4 राज्यसभा सीटों के लिए आज वोटिंग है। उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में क्रास वोटिंग का डर सता रहा है। लिहाजा राजनीतिक पार्टियां पहले से ही चौकन्ना हैं

अपडेटेड Feb 27, 2024 पर 8:37 AM
Story continues below Advertisement
Rajya Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की कुल 15 सीटों के लिए विधायक मतदान करेंगे।

Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा चुनाव के लिए आज (27 फरवरी 2024) उत्तर प्रदेश, हिमाचल और कर्नाटक की कुल 15 सीटों के लिए मतदान होंगे। इसमें उत्तर प्रदेश में 10, कर्नाटक में 4 और हिमाचल प्रदेश में एक सीट शामिल है। यूपी और कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग का डर राजनीतिक पार्टियों को सता रह है। वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत करीब तय मानी जा रही है। दरअसल, 15 राज्यों में राज्यसभा की कुल 56 सीटें खाली हैं। इनमें 12 राज्यों में जितनी सीटें खाली हुई थी। उतनी सीटों पर निर्विरोध चुन लिए गए थे। इसमें कुल 41 उम्मीदवार निर्विरोध रूप से चुने गए हैं।

उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल में खाली हुई सीटों के मुकाबले अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। लिहाजा वोटिंग कराई जा रही है। मतदान सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएंगे, जो कि शाम 4 बजे तक जारी रहेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। जबकि रात तक नतीजे आने की उम्मीद जताई जा रही है।

जानिए किस राज्य में कितने उम्मीदवार


उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में कुल 11 उम्मीदवार में हैं। बीजेपी की ओर से सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्या, तेजपाल सिंह, नवीन जैन, साधना सिंह, संगीता बलवंत और संजय सेठ हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने जया बच्चन, आलोक रंजन और रामजी लाल सुमन को मैदान में उतार दिया है। 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में राज्यसभा के लिए मुकाबला काफी रोचक बन गया है। मुकाबले से पहले ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

कर्नाटक

कर्नाटक में कुल 5 उम्मीदवार हैं। कांग्रेस की ओर से अजय माकन, सैयद नासीर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर मैदान में हैं। वहीं बीजेपी ने नारायण सा भांडगे को तो जेडीएस ने कुपेंद्र रेड्डी को मैदान में उतार दिया है।

हिमाचल प्रदेश

यहां कुल 2 उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि, बीजे बीजेपी ने हर्ष महाजन को उतारा है।

राज्यसभा में कैसे होगा मतदान ?

राज्यसभा में मतदान एक से ज्यादा बूथ पर होंगे। यहां राजनीतिक पार्टियों के पोलिंग एजेंट भी रहेंगे। जिन लोगों ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। सुबह 9 से 4 बजे के बीच मतदान होगा। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। मतपत्र पर सभी उम्मीदवारों के नाम होंगे। विधायकों को चुनाव आयोग के पेन से उम्मीदवारों के नाम के सामने वरीयता लिखनी होगी। जिसे वह प्राथमिकता के साथ वोट देना चाहते हैं। उसके नाम के सामने 1 और जिसे दूसरी वरीयता देते हैं। उसके नाम के आगे 2 लिखना होगाय अगर किसी विधायक ने अपने पेन से लिखा तो मत खारिज हो जाएगा।

Lok Sabha Elections 2024: वाराणसी में कौन देगा PM मोदी को चुनौती, विपक्ष दो बार हो चुका है धराशायी, पढ़ें काशी की कहानी

Jitendra Singh

Jitendra Singh

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।