Credit Cards

Himachal Result 2022: हिमाचल में CM जयराम ठाकुर की रिकॉर्ड जीत, सिराज सीट से लगातार छठी बार जीते चुनाव

Himachal Result 2022: हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर विपक्षी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कांटे की टक्कर है

अपडेटेड Dec 08, 2022 पर 12:28 PM
Story continues below Advertisement
Election Results 2022: हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने जीत हासिल कर ली है।

Himachal Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) सिराज सीट से विधानसभा चुनाव जीत गए हैं। वे करीब 20,000 वोट से जीते हैं। विधानसभा चुनाव में जयराम ठाकुर की यह 6वीं जीत है। आपको बता दें कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। रुझानों में गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 150 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि कांग्रेस को सिर्फ 22 सीटों पर बढ़त है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को अब बढ़त मिल गई है। कांग्रेस ने रुझानों में बहुमत हासिल कर लिया है। हालांकि, हिमाचल में कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर चल रही है।

गुजरात के चुनावी रुझानों के अनुसार, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) रिकॉर्ड तोड़ती दिखाई दे रही है। गुजरात में बीजेपी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। भगवा पार्टी ने 1995 से राज्य में कोई विधानसभा चुनाव नहीं हारा है। चुनाव आयोग के अनुसार, बीजेपी 154 सीट पर, कांग्रेस 18 और आम आदमी पार्टी (AAP) 6 सीट पर आगे चल रही है। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना राज्य के 37 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में गुरुवार सुबह शुरू हुई।

ये भी पढ़ें- LIVE Himachal Pradesh Chunav Result 2022: रुझानों में कांग्रेस बहुमत के पार, BJP के राकेश जम्वाल 8000 वोटों से जीते


वहीं, हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर विपक्षी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कांटे की टक्कर है। गुरुवार को पहले दो घंटों की मतगणना के शुरूआती रुझानों में सत्तारूढ़ बीजेपी और मुख्य विपक्षी कांग्रेस दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग के रुझानों में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। सभी 68 सीटों के रुझान में कांग्रेस 37 सीटों पर आगे है जबकि बीजेपी 27 सीटों पर आगे है। तीन सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं।

बीजेपी के सामने जहां गुजरात और हिमाचल प्रदेश के अपना किला बचाने की चुनौती है, तो कांग्रेस ने चुनाव में दोनों राज्यों की सत्ता से भगवा पार्टी को बेदखल करने के लिए पूरी कोशिश लगाई। वहीं, अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली AAP के सामने खुद को साबित करने की चुनौती है।

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।