International Yoga Day 2021: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- अब विश्व को M-Yoga ऐप की शक्ति मिलेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2021) पर M-Yoga ऐप लॉन्च किया

अपडेटेड Apr 11, 2023 पर 6:38 PM
Story continues below Advertisement

आज दुनियाभर में 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2021) पर M-Yoga ऐप लॉन्च किया। इस ऐप में कॉमन योगा प्रोटोकॉल के आधार पर योग प्रशिक्षण के कई वीडियो दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने ऐप को लेकर कहा कि ये आधुनिक तकनीक और प्राचीन विज्ञान के फ्यूजन का एक बेहतरीन उदाहरण है। अब विश्व को M-Yoga एप की शक्ति मिलने जा रही है।

पीमएम ने कहा कि जब पूरा विश्व कोविड 19 वैश्विक महामारी का मुकाबला कर रहा है, तो योग उम्मीद की एक किरण बना हुआ है। इस मुश्किल समय में, इतनी परेशानी में लोग योग को भूल सकते थे, इसकी उपेक्षा कर सकते थे। लेकिन इसके विपरीत, लोगों में योग के प्रति उत्साह बढ़ा है, योग से प्रेम और बढ़ा है।


International Yoga Day 2021: विश्व योग दिवस पर सोमवार सुबह PM मोदी करेंगे संबोधित, जानिए अन्य सभी डिटेल

योग हमें तनाव से शक्ति का और नकारात्मकता से रचनात्मकता का रास्ता दिखाता है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि योग जनता के स्वास्थ्य की देखभाल में निवारक और अहम भूमिका निभाता रहेगा।

आज दुनियाभर में 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। छह साल पहले प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी। अब देखते ही देखते दुनिया के तमाम देश इस मुहिम में शामिल हो गए।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Jun 21, 2021 7:38 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।