CBSE Board Exams 2024 Admit Card Released: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड CBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने वाली हैं।
सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू होंगी और 13 मार्च, 2024 को समाप्त होंगी। जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू होंगी और 2 अप्रैल, 2024 को समाप्त होंगी। एडमिट कार्ड में रोल नंबर, एग्जाम सेंटर के नाम और रिपोर्टिंग समय जैसे अन्य डिटेल्स शामिल हैं।
परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। शेड्यूल के मुताबिक, परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होंगी। स्कूल प्रमुख अपने छात्रों के एडमिट कार्ड सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
एग्जाम से पहले छात्र अपने एडमिट कार्ड पर अपना रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा का नाम, छात्र का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, एग्जाम सेंटर का नाम, कैटेगरी, एडमिट कार्ड आईडी और विषय की जांच कर सकेंगे।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर यह सारी जानकारी दोबारा जांच लें। यदि उनके एडमिट कार्ड में कोई गलती पाई जाती है, तो छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दौरान समस्याओं से बचने के लिए तुरंत एग्जाम अधिकारियों से संपर्क करें।
स्टेप 1. सबसे पहहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर CBSE Board Exam Admit Card 2024 डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. फिर स्कूल अधिकारियों को अपने 'User ID' और 'Password' का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
स्टेप 4. लॉग इन करने के बाद छात्रों का डिटेल्स सबमिट करें।
स्टेप 5. अब कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए CBSE Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 6. भविष्य के लिए हॉल टिकट का एक प्रिंटआउट डाउनलोड करें और अपने पास रख लें।
नोट: छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सीबीएसई एडमिट कार्ड 2024 पर अपने स्कूल के प्रिंसिपल के हस्ताक्षर जरूर लें।