भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, 553.105 अरब डॉलर से घटकर 550.87 अरब डॉलर पर आया

09 सितंबर 2022 को खत्म हुए हफ्ते में स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDRs) में 6.3 करोड़ डॉलर की गिरावट देखने को मिली है और यह 17.719 अरब डॉलर पर रही है

अपडेटेड Sep 17, 2022 पर 11:33 AM
Story continues below Advertisement
आरबीआई द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक 09 सितंबर 2022 को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट में सबसे बड़ा योगदान फॉरेन करेंसी एसेट में आई गिरावट का रहा है

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बताया है कि 9 सितंबर 2022 के खत्म हुए हफ्ते में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.234 अरब डॉलर की गिरावट हुई है और ये 550.871 अरब डॉलर पर आ गया है। जबकि इसके पिछले हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.941 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 553.105 अरब डॉलर पर रहा था। पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद इस समय मुद्रा भंडार 2 साल के निचले स्तर पर आ गया है।

आरबीआई द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक 09 सितंबर 2022 को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट में सबसे बड़ा योगदान फॉरेन करेंसी एसेट में आई गिरावट का रहा है। गौरतलब है कि विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे बड़ी हिस्सेदारी फॉरेन करेंसी एसेट्स की होती है।

समीक्षाधीन फैसले में फॉरेन करेंसी एसेट्स यानी FCAs ने 2.5 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली और यह अब 489.598 अरब डॉलर पर रह गई है। हालांकि इसी दौरान गोल्ड रिजर्व बढ़ा है। 09 सितंबर 2022 को खत्म हुए हफ्ते में देश का गोल्ड रिजर्व 34 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.64 अरब डॉलर पर पहुंच गया है जबकि 2 सितंबर को खत्म हुए हफ्ते में गोल्ड रिजर्व 38.303 अरब डॉलर पर था। 2 सितंबर को समाप्त हफ्ते में गोल्ड रिजर्व में 1.339 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली थी।


अगस्त में इंडिया इंक का विदेशी प्रत्यक्ष निवेश 59 फीसदी गिरकर 1.03 अरब डॉलर पर: RBI data

इसी तरह 09 सितंबर 2022 को खत्म हुए हफ्ते में स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDRs) में 6.3 करोड़ डॉलर की गिरावट देखने को मिली है और यह 17.719 अरब डॉलर पर रही है। वहीं समीक्षाधीन अवधि में IMFमें देश की रिजर्व पोजिशन में 80 लाख अमेरिकी डॉलर की बढ़त हुई है और यह 4.91 अरब डॉलर पर रही है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 17, 2022 11:33 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।