IPL Auction 2024 Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर पैसों की बारिश हुई है। स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख रुपये में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने खरीदा है। इसके साथ ही मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को सनराइडर्स हैदराबाज ने 20 करोड़ 50 लाख में खरीदा है। कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे मंहने बिकने वाले खिलाड़ी बने हैं।
IPL Auction 2024 Highlights: मिचेल स्टार्क मंगलवार को दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की खिलाड़ियों की नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के अपने गेंदबाजी जोड़ीदार और कप्तान पैट कमिंस को पछाड़कर 24 करोड़ 75 लाख रुपये के साथ IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। जबकि इस दौरान तेज गेंदबाजों के लिए भी बड़ी बोली लगी। सनराइजर्स हैदराबाद के रिकॉर्ड 20 करोड़ 50 लाख रुपये में कमिंस को
IPL Auction 2024 Highlights: मिचेल स्टार्क मंगलवार को दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की खिलाड़ियों की नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के अपने गेंदबाजी जोड़ीदार और कप्तान पैट कमिंस को पछाड़कर 24 करोड़ 75 लाख रुपये के साथ IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। जबकि इस दौरान तेज गेंदबाजों के लिए भी बड़ी बोली लगी। सनराइजर्स हैदराबाद के रिकॉर्ड 20 करोड़ 50 लाख रुपये में कमिंस को अपने साथ जोड़ने के कुछ ही घंटों बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क के लिए 24 करोड़ 75 लाख रुपये की बोली लगा दी। स्टार्क पिछली बार 2015 में आईपीएल में खेले थे।
IPL की हैरान करने वाली बोली का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाजी तिकड़ी में शामिल जोश हेजलवुड के लिए किसी टीम ने बोली नहीं लगाई। जबकि उनका बेस प्राइज सिर्फ दो करोड़ रुपये था। गुजरात टाइटंस और नाइट राइडर्स के बीच स्टार्क को लेकर रस्साकशी देखने को मिली। लेकिन अंतत: कोलकाता की टीम बाजी मारने में सफल रही।
33 साल के स्टार्क आम तौर पर IPL पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को तरजीह देते हैं। लेकिन आईपीएल के तुरंत बाद होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए उन्होंने इस लुभावनी टी20 लीग की नीलामी में उतरने का फैसला किया।स्टार्क आईपीएल के सिर्फ दो सत्र में खेले हैं जिसमें उन्होंने 27 मैच में 20.38 की औसत से 34 विकेट चटकाए हैं। इसके विपरीत कमिंस आईपीएल में नियमित तौर पर खेलते आए हैं। लेकिन एशेज और एकदिवसीय विश्व कप पर ध्यान देने के लिए 2023 टूर्नामेंट में नहीं खेले थे।
कमिंस के लिए भी फ्रेंचाइजी के बीच कड़ी जंग देखने को मिली। मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके लिए लगातार बोली लगाई। अंत में कमिंस सनराइजर्स की झोली में गए और उस समय आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। कमिंस ने इंग्लैंड के सैम कुरेन को पीछे छोड़ा जिनके लिए पिछले साल पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए थे। आईपीएल नीलामी में कमिंस पर पहली बार बड़ी बोली नहीं लगी है। 2020 के टूर्नामेंट से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 15 करोड़ 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था।
333 खिलाड़ियों की लगी बोली
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर 2023 को दुबई में हुई। कुल 333 खिलाड़ियों का नाम ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट हुआ। कुल 77 खिलाड़ियों को खरीदार मिले। इस बार की आईपीएल नीलामी में कई रिकॉर्ड बने और कई धराशायी हुए। एक के बाद एक खिलाड़ियों की बोलियां लग रही हैं और फ्रेंचाइजी खुले दिल से पैसा फेंकती हुई नजर आ रही हैं। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए टीमें पैसा पानी की तरह बहा रही हैं।
कितने खिलाड़ियों का बेस प्राइस है 2 करोड़
23 खिलाड़ियों ने बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है। 13 खिलाड़ियों ने 1.5 करोड़ रुपये बेस प्रिस रखा है। एक बार फिर से रिकार्ड तोड़ बोली देखने को मिल रही हैं। आईपीएल के 16 साल के इतिहास में पहली बार एक महिला नीलामी कर रही हैं। वुमेंस लीग में नीलामी करा चुकी मल्लिका सागर यह जिम्मेदारी बखूबी निभाती नजर आईं
मिचेल स्टार्क का नाम सबसे आगे
विदेशी प्लेयर्स के पूल में सबसे बड़ा नाम मिचेल स्टार्क रहा, जो करीब 8 साल बाद इस लीग में वापसी कर कर रहे हैं। 34 साल के इस ऑस्ट्रेलियाई पेसर का धमाकेदार स्वागत आईपीएल में हुआ। फ्रेंचाइजियों ने जमकर बोली लगाई और 24.75 करोड़ रुपए में मिचेल की बोली लगी। KKR की ये खरीद IPL के इतिहास की सबसे महंगी बोली हो गई है।