Zombie Virus: 50,000 साल से बर्फ के नीचे दफन पड़ा है जॉम्बी वायरस, फैल सकती है कोरोना से घातक महामारी

Zombie Virus: कोरोना महामारी से अभी दुनिया उबर भी नहीं पाई है कि वैज्ञानिकों ने अब एक नए खतरनाक वायरस को लेकर चेतावनी दी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आर्कटिक और अन्य जगहों पर बर्फ के नीचे प्राचीन जॉम्बी वायरस छिपे हो सकते हैं। अगर यह इंसानों में फैल गए तो बड़ी महामारी आ सकती है

अपडेटेड Jan 26, 2024 पर 6:29 AM
Story continues below Advertisement
Zombie Virus: वैज्ञानिकों ने बताया है कि पिघलने वाले आर्कटिक पर्माफ्रॉस्ट से 'जॉम्बी वायरस' निकल सकते हैं।

Zombie Virus: कोरोना वायरस महामारी अभी भी पूरी दुनिया जानलेवा बनी हुई। अभी तक इसकी विदाई नहीं हुई है। लोग अभी कोरोना के खौफ से उबर भी नहीं पाए हैं कि एक नया वायरस फिर से नई महामारी के रूप में तबाही मचाने की तैयारी में है। वैज्ञानिकों ने इस नए खतरनाक वायरस को लेकर चेतावनी जारी की है। वैज्ञानिकों का कहना है कि तबाही मचाने वाले यह वायरस आर्कटिक और अन्य स्थानों पर बर्फ की चोटियों के नीचे दबे हुए हैं। इस खतरनाक और तबाही मचाने वाले वायरस का नाम जॉम्बी वायरस (Zombie Virus) है।

ब्रिटिश अखबार द गार्जियन (The Guardian) में छपी खबर के मुताबिक, वैज्ञानिकों का कहना है कि पिघलने वाले आर्कटिक पर्माफ्रॉस्ट से 'जॉम्बी वायरस' निकल सकते हैं। बता दें कि पृथ्वी की सतह पर या उसके नीचे स्थायी रूप से जमी परत को पर्माफ्रॉस्ट कहा जाता है। इस परत में मिट्टी, बजरी और रेत होती है। यह आमतौर पर बर्फ से एक साथ बंधी होती है।

वैज्ञानिकों ने किया रिसर्च


वैज्ञानिकों ने उन्होंने चेतावनी दी है कि इस वायरस से दुनिया में महामारी फैल सकती है। इससे उसी तरह की स्थिति पैदा हो सकती है, जैसे कोरोना काल में देखने को मिली। ग्लोबल वार्मिंग के कारण बढ़ते तापमान की वजह से जमी हुई बर्फ पिघलने लगी है। इससे खतरा बढ़ गया है। वहीं इस वायरस के खतरों को बेहतर तरीके से समझने के लिए एक वैज्ञानिक ने पिछले साल साइबेरियाई पर्माफ्रॉस्ट से लिए गए सैंपल से कुछ वायरस को फिर से जिंदा किया गया था। ये वायरस बर्फ में पिछले हजारों सालों से हैं। ऐक्स-मार्सिले यूनिवर्सिटी (Aix-Marseille University) के आनुवंशिकीविद् (Geneticist) जीन-मिशेल क्लेवरी (Jean-Michel Claverie) ने कहा कि फिलहाल महामारी के खतरों का विश्लेषण उन बीमारियों पर फोकस है, जो दक्षिणी क्षेत्रों में उभर सकती हैं। फिर उत्तर में फैल सकती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर में ऐसे वायरस हैं जो नई महामारी की शुरुआत कर सकते हैं।

Garlic Benefits: सर्दी में लहसुन खाने से सेहत रहेगी चकाचक, बढ़ेगी इम्यूनिटी, खांसी की होगी छुट्टी

बड़ी महामारी फैलने की आशंका

वहीं रॉटरडैम में इरास्मस मेडिकल सेंटर के वैज्ञानिक मैरियन कूपमैन्स ने भी इसप र सहमति जताई और कहा है कि हम नहीं जानते की पर्माफ्रॉस्ट में कौन से वायरस मौजूद हैं। लेकिन मुझे लगता है कि सबसे बड़ा जोखिम है कि कोई वायरस ट्रिगर करने में सक्षम हो सकता है। एक बड़ी महामारी आ सकती है। यह कुछ भी हो सकता है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 26, 2024 6:29 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।