Purple Cabbage: बैंगनी पत्ता गोभी सेहत के लिए है फायदेमंद, चेहरे में आएगा ग्लो, इम्यूनिटी होगी मजबूत

Purple Cabbage: हरी पत्ता गोभी तो सर्दियों के मौसम में खूब खाते होंगे। लेकिन क्या कभी आपने बैंगनी पत्ता गोभी (Purple Cabbage) का सेवन किया है। ज्यादातर इसका इस्तेमाल सलाद के तौर पर किया जाता है। हरी पत्ता गोभी से कहीं ज्यादा यह हेल्दी होती है। इसमें विटामिन और कई तरह के पोषक तत्वों का खजाना छिपा रहता है। जानिए बैंगनी पत्ता गोभी का क्या-क्या फायदे हैं

अपडेटेड Jan 11, 2024 पर 3:13 PM
Story continues below Advertisement
Purple Cabbage: बैंगनी पत्ता गोभी का रंग जितना खूबसूरत है। उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

Purple Cabbage: सब्जियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। हर मौसम में आने वाली सब्जियां अपने स्वास्थ्य गुणों के लिए जानी जाती हैं। उन्हीं सब्जियों में से एक हैं पत्ता गोभी है। पत्ता गोभी हरे रंगी की आपने देखी होगी। आज बैंगनी रंग यानी यानी पर्पल कैबेज (Purple Cabbage) के बारे में चर्चा कर रहे हैं। हरे रंग की पत्ता गोभी का सेवन किया होगा। इससे कहीं ज्यादा बैंगनी रंग की पत्ता गोभी सेहत के लिए फायदेमंद मानी गई है। बैंगनी पत्ता गोभी को सेहत और स्वाद से भरपूर मानी जाती है। बैंगनी पत्ता गोभी में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है।

इतना ही नहीं इसमें आयरन, पोटैशियम, विटामिन C, A और K जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद माने गए हैं। असल में हरी पत्ता गोभी की तुलना में बैंगनी पत्ता गोभी को सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। बैंगनी पत्ता गोभी को सलाद में भी इस्तेमाल किया जाता है।

बैंगनी पत्ता गोभी से चेहरे में आएगी चमक


बैंगनी पत्ता गोभी एंटी एजिंग गुणों से भरपूर होती है, जो स्किन को लंबे समय तक जवां और हेल्दी रखने में मदद कर सकती है। बैंगनी पत्ता गोभी के सेवन से स्किन को हेल्दी रख सकते हैं। इसमें एंथोसायनिन पॉलीफेनॉल हाई लेवल में पाया जाता है। इसलिए इसका रंग गहरा बैंगनी होता है। गहरे बैंगनी रंग के फल और सब्जियां सेहत के लिए काफी हेल्दी होते हैं। यह एंटी-एजिंग गुण से भरपूर होती है। अगर आप इस सब्जी को रोज सलाद के रूप में भी खाएं, तो स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे झुर्रियों, झाइयों, आंखों के नीचे काले घेरे, त्वचा का ढिलापन आदि सब दूर होने लगते हैं।

Diabetes के मरीजों के लिए वरदान है लौकी, डॉक्टर से जानिए कैसे करें सेवन

इम्यूनिटी

बैंगनी पत्ता गोभी में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C, आयरन और पोटैशियम जैसे गुण पाए जाते हैं। इससे इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप बैंगनी पत्ता गोभी को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अल्सर

बैंगनी पत्ता गोभी अल्सर जैसी बीमारी से बचाने में मददगार है। बैंगनी पत्तागोभी का सेवन सूजन कम करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही ये पेट की ऐंठन और दर्द में भी राहत पहुंचा सकता है।

हाई बीपी

बैंगनी पत्ता गोभी में काफी मात्रा में पोटेशियम होता है। इसका सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 11, 2024 3:13 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।