Get App

Kanji Drink: ठंड के मौसम में पिएं कांजी, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Kanji Drink: कांजी ड्रिंक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसे जादुई ड्रिंक भी कहा जाता है। यह एक फर्मेंटेड ड्रिंक होता है। इसे पानी काली गाजर चुकंदर मेथी दाना और काली मिर्च से बनाया जाता है। इसे पीने इम्यूनिटी मजबूत होती है। प्रोबायोटिक होने के कारण यह न केवल आंत के लिए अच्छा है, बल्कि पाचन में भी मदद करता है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jan 04, 2024 पर 3:18 PM
Kanji Drink: ठंड के मौसम में पिएं कांजी, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
Kanji Drink: सर्दियों में कांजी पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं।

Kanji Drink: ठंडा का मौसम शुरू होते ही लोगों को अपनी सेहत का खासतौर से ध्यान देने की जरूरत रहती है। इस मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए। इससे जल्दी बीमार नहीं होंगे। ऐसे ही ठंड के मौसम में आप कांजी पी सकते हैं। यह सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। कांजी शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाती है। यह एक फर्मेंटेड ड्रिंक होती है। जिसे पानी, काली गाजर, चुकंदर, मेथी दाना और काली मिर्च से बनाया जाता है। कांजी एक ऐसा प्रोबायोटिक ड्रिंक है।

इसे आप फिट रहने के लिए घर में बड़ी आसानी से तैयार कर सकते हैं। प्रोबायोटिक ड्रिंक होने के कारण यह आपकी आंत की लिए अच्छा और पाचन शक्ति को भी दुरुस्त रखता है। कई गुणों से भरपूर होने के कारण होली के दौरान भांग शर्बत के साथ इसे वेलकम ड्रिंक के तौर पर सर्व किया जाता है।

जानिए कैसे बनाएं कांजी

कांजी बनाना बेहद आसान है। वैसे तो इसे काली गाजर से बनाते हैं। लेकिन आजकल हर जगह काली गाजर नहीं मिलती है। ऐसे में लाल गाजर का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए दो चुकंदर और चार काली गाजर को छोटा-छोटा काट लें। फिर इसे 2 लीटर पानी में गर्म करें। उबालना नहीं है। ठंडा होने पर इसे एक जार में रख लें। इसमें दरदरी पिसी हुई मेथी दाना और काली मिर्च भी मिलाएं। जार को मलमल के कपड़े से ढक दें। इसे 5-6 दिनों के लिए धूप में छोड़ दें। इसे दिन में एक बार जरूर हिलाएं। 5-6 दिनों के बाद फर्मेंटेड रस को एक अलग कांच के कंटेनर में छान लें। आपकी घर में बनी कांजी तैयार है। इसे फ्रिज में रखें। इसके बाद जब मन करे पीते रहें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें