Kanji Drink: ठंड के मौसम में पिएं कांजी, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Kanji Drink: कांजी ड्रिंक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसे जादुई ड्रिंक भी कहा जाता है। यह एक फर्मेंटेड ड्रिंक होता है। इसे पानी काली गाजर चुकंदर मेथी दाना और काली मिर्च से बनाया जाता है। इसे पीने इम्यूनिटी मजबूत होती है। प्रोबायोटिक होने के कारण यह न केवल आंत के लिए अच्छा है, बल्कि पाचन में भी मदद करता है

अपडेटेड Jan 04, 2024 पर 3:18 PM
Story continues below Advertisement
Kanji Drink: सर्दियों में कांजी पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं।

Kanji Drink: ठंडा का मौसम शुरू होते ही लोगों को अपनी सेहत का खासतौर से ध्यान देने की जरूरत रहती है। इस मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए। इससे जल्दी बीमार नहीं होंगे। ऐसे ही ठंड के मौसम में आप कांजी पी सकते हैं। यह सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। कांजी शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाती है। यह एक फर्मेंटेड ड्रिंक होती है। जिसे पानी, काली गाजर, चुकंदर, मेथी दाना और काली मिर्च से बनाया जाता है। कांजी एक ऐसा प्रोबायोटिक ड्रिंक है।

इसे आप फिट रहने के लिए घर में बड़ी आसानी से तैयार कर सकते हैं। प्रोबायोटिक ड्रिंक होने के कारण यह आपकी आंत की लिए अच्छा और पाचन शक्ति को भी दुरुस्त रखता है। कई गुणों से भरपूर होने के कारण होली के दौरान भांग शर्बत के साथ इसे वेलकम ड्रिंक के तौर पर सर्व किया जाता है।

जानिए कैसे बनाएं कांजी


कांजी बनाना बेहद आसान है। वैसे तो इसे काली गाजर से बनाते हैं। लेकिन आजकल हर जगह काली गाजर नहीं मिलती है। ऐसे में लाल गाजर का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए दो चुकंदर और चार काली गाजर को छोटा-छोटा काट लें। फिर इसे 2 लीटर पानी में गर्म करें। उबालना नहीं है। ठंडा होने पर इसे एक जार में रख लें। इसमें दरदरी पिसी हुई मेथी दाना और काली मिर्च भी मिलाएं। जार को मलमल के कपड़े से ढक दें। इसे 5-6 दिनों के लिए धूप में छोड़ दें। इसे दिन में एक बार जरूर हिलाएं। 5-6 दिनों के बाद फर्मेंटेड रस को एक अलग कांच के कंटेनर में छान लें। आपकी घर में बनी कांजी तैयार है। इसे फ्रिज में रखें। इसके बाद जब मन करे पीते रहें।

Thyroid Diseases: थायराइड की बीमारी क्या है? जानिए लक्षण और बचाव के उपाय

कांजी पीने के फायदे

फौरन मिलती है एनर्जी

कांजी कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है। खासतौर से सुबह कांजी का एक गिलास पीने से आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। इसे पीने के बाद दिनभर में कभी भी आपको चक्कर, कमजोरी , थकावट जैसा महसूस नहीं होगा।

कांजी पीने से पाचन शक्ति में सुधार

कांजी घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है। यह पाचन तंत्र में पानी को पूरी तरह से सोखकर जेल जैसे पदार्थ में बदल जाता है। इतना ही नहीं ब्लड शुगर लेवल को स्टेबल रखने के लिए भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद है।

आंखों के लिए फायदेमंद

कांजी ड्रिंक आपकी आंखों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद गाजर में एंथोसायनिन होती है, जो आपके विजन और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने के लिए जानी जाती है।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Jan 04, 2024 3:11 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।