Jeera Water: सुबह रोजाना खाली पेट पिएं जीरे का पानी, उल्टी-सूजन और बुखार जैसी कई समस्याओं की हो जाएगी छुट्टी

Jeera Water: अगर आप सूजन, उल्टी या दस्त जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान हैं तो आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। आपके किचन में ही दवा मौजूद है। एक चम्मच जीरा को पानी में उबालें और इस पानी को पी जाएं। सेहत के लिए यह बेहद फायदेमंद माना गया है

अपडेटेड Feb 01, 2024 पर 6:33 AM
Story continues below Advertisement
Jeera Water: जीरा एक ऐसा मसाला है जिसे ना सिर्फ व्यंजन में स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि शरीर को हेल्दी रखने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

Jeera Water: आयुर्वेद सिर्फ एक इलाज नहीं है, बल्कि यह कई भारतीय परिवारों के लिए जीवन जीने का एक तरीका है। इलाज के लिए मसालों को इस्तेमाल करने का ज्ञान भारतीयों को पूर्वजों से मिला है। ऐसे ही जीरा (Cumin) भी किचन में पाया जाने वाला एक अहम मसालों में से एक है। यह सूजन, उल्ची, दस्त, पेचिश, बुखार और स्किन से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है। जीरा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों से राहत मिल सकती है।

जीरा में आयरन, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट समेत कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इतना ही ही नहीं इसमें विटामिन A, विटामिन E, विटामिन K भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पानी में एक चम्मच जीरा उबालकर इसे सेवन कर सकते हैं। जीरे के पानी की डिमांड दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जीरे के पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। यह पानी पॉपुलर भी है।

जीरा में छिपा है सेहत का खजाना


ब्लड शुगर कंट्रोल

जीरा-पानी पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। जीरा में बहुत अधिक फाइबर की मात्रा पाई जाती है। जिससे नेचुरल तरीके से इंसुलिन के लेवल को रेगुलेट करने में मदद मिलती है।

सूजन

जीरा गैस और सूजन को कम करने में कारगर है। इसके सेवन से पाचन शक्ति में इजाफा होता है। इसके सेवन से सूजन से जुड़ी परेशानी भी कम होती है। जीरे से मेटाबोलिज्म बूस्ट होता है। सुबह-सुबह जीरा पानी पीने से कुछ ही दिनों में डाइजेशन एकदम बढ़िया हो जाएगा और पेट हमेशा साफ रहेगा। वहीं अगल उल्टी से परेशान हैं तो इसमें भी जीरे का पानी फायदेमंद माना जाता है।

Black Carrot: BP-डायबिटीज जैसी कई बीमारियों के लिए फायदेमंद है काली गाजर, जानिए कैसे करें सेवन

वेट लॉस

जीरा-पानी पीने से वेट लॉस भी हो सकता है। जीरा-पानी का सेवन वेट मैनेजमेंट के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। इससे मेटाबोलिज्म बूस्ट होता है और फैट का ऑक्सीडेशन तेजी से होती है। इस कारण यह वजन को कम करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी

जीरा-पानी का सेवन इम्यूनिटी बूस्ट करने वाला भी होता है। जीरा-पानी में थोड़ा सा नींबू मिला देने से दोनों का कंबीनेशन बेहतरीन हो जाता है और इससे इम्यूनिटी बूस्ट रहता है।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Feb 01, 2024 6:33 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।