Hot Water: आज कल इस की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सेहत का ख्याल रखने के लिए तरह-तरह के उपाए करते हैं। उन्हें कोई कुछ भी सलाह दे तो उसके बारे में बिना सोचे समझे उसका पालन करने लगते हैं। इसी में से एक वजन कम करने के लिए गर्म पानी का सेवन है। निश्चित रूप से गर्म पानी का सेवन काफी फायदेमंद होता है। लेकिन इसके साथ ही कुछ इसके कुछ नुकसान भी हैं। जिसके बारे में आमतौर पर लोगों को नहीं पता होता है। लिहाजा गर्म पानी पीने से पहले लोगों को ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
सुबह-सुबह ब्रश करने से पहले हमेशा गुनगुना पानी ही पीना चाहिए। ज्यादा गर्म पानी नहीं पीना चाहिए। इससे सेहत की बैंड बज सकती है। सुबह सुबह गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे पाचन शक्ति में सुधार होता है। इसके साथ ही मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
गर्म पानी से विषाक्त पदार्थ होते हैं बाहर
सुबह-सुबह हल्का गर्म पानी से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। लंबे समय तक हाइड्रेट बने रह सकते हैं। यह ज्यादा गर्म पानी नहीं होना चाहिए। अगर आप ज्यादा गर्म पानी पीते हैं तो इससे छालों का खतरा बढ़ सकता है। डाइजेस्टिव ट्रैक्ट के सॉफ्ट टिशू डैमेज हो सकत हैं। पीनी को पीने से पहले अच्छे से उबाल लेना चाहिए। इसके बाद गुनगुना होने पर पीना चाहिए। दरअसल, रात भर मुंह बंद रहता है। ऐसे में यहां बैक्टीरिया डबल हो जाते हैं। लिहाजा सुबह ब्रश करने से पहले पानी पीने पर ये बैक्टीरिया सीधे पेट में चले जाते हैं। लिहाजा सुबह उठते ही गुनगुना पानी ही पीना चाहिए। गर्म पानी पीने से पेट एक दम साफ भी हो जाता है।
रोजाना 1 गिलास गर्म पानी में नींबू डालकर पीएं। इससे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत रहती है। ऐसे में अगर आपको भी अपना इम्यून सिस्टम Strong रखना है तो आप इसे ट्राई कर सकते हैं। गला खराब हो या छाती में बलगम की समस्या हो रही हो इसमें भी गर्म पानी पीने से आपका गला ठीक रहेगा और छाती में भी आराम मिलेगा।
वजन घटाने के लिए गर्म पानी फायदेमंद
भोजन को पचाने के लिए गर्म पानी असरदार है। हल्का गुनगुना पानी सुबह शाम खाने के बाद पीना चाहिए। इससे वजन कम कर सकते हैं। स्वास्थ्य लाभ होने के साथ ही मन शांत रहता है और अधिक भूख भी नहीं लगती है।