Hot Water: सर्दियों में कितना गर्म पानी पीना चाहिए? डॉक्टर से जानिए सही तापमान

Hot Water: देश के कई इलाकों में कड़क ठंड पड़ रही है। ऐसे में बहुत से लोग गर्म पीनी पीते हैं। ज्यादा गर्म पानी पीना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। कई लोगों को यह भी नहीं मालूम होता है कि आखिर कितना गर्म पानी पीना चाहिए? ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि गर्म पानी का तापमान कितना होना चाहिए

अपडेटेड Dec 26, 2023 पर 4:04 PM
Story continues below Advertisement
Hot Water: सर्दी में जो गर्म पानी पीना है, उसका तापमान 20°C के करीब होना चाहिए।

Hot Water: पानी पीना हम सभी के लिए बहुत जरूरी है। रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन अगर आपको पूरे दिन गर्म पानी पीने की आदत है, तो इसके कुछ फायदे और नुकसान भी हो सकते हैं। बहुत से लोगों की गर्म पानी पीने की आदत रहती है। उन्हें नहीं मालूम रहता है कि कितना गर्म पानी पीना चाहिए। ऐसे में अगर आपको गर्म पानी पीने की आदत है तो यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिर पानी का तापमान कितना होना चाहिए। ज्यादा गर्म पानी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

R. V. आयुर्वेद अस्पताल मुंबई के डॉक्टर अव्हाड गोरक्षनाथ (Dr. Avhad Gorakshnath) ने बताया कि गर्म पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। लेकिन ज्यादा गर्म पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। डॉक्टर अव्हाड का कहना है कि उंगली डुबोकर पता कर सकते हैं। जितना सहन हो सके। उतना ही गर्म पानी पीना चाहिए।

पानी का कितना होना चाहिए तापमान


डॉक्टर अव्हाड का कहना है कि लोगों को अपने शरीर के हिसाब से गुनगुना पानी पीना चाहिए। जैसे ज्यादा ठंडा पानी नुकसान कर सकता है। वैसे ही अधिक गर्म पानी नकसान कर सकता है। पानी का तापमान करीब 20°C के आसापस होना चाहिए। दिन भर में कितना पानी पीना चाहिए। इस बारे में डॉक्टरों का कहना है कि इसकी कोई लिमिट तय नहीं है। जब भी आपको प्यास लगे। पानी पीते रहना चाहिए। ये समय, जगह, मौसम पर निर्भर करता है। डॉक्टरों का कहना है कि आपके पास हमेशा पानी की बोतल होनी चाहिए। इससे जब भी प्यास लगे आप पानी पीते रहें। एक साथ आपको 3-4 गिलास पानी पीने की जरूरत नहीं है, कुछ घंटों में पानी पीते रहें।

Diabetes: काले लहसुन से ब्लड शुगर और BP रहता है कंट्रोल, जानिए कैसे करें सेवन

गर्म पानी पीने के फायदे

दिनभर गर्म पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही तनाव कम करने में भी मदद मिलती है। गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और डिहाईड्रेशन की दिक्कत नहीं होती है। यह बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है और गुनगुना पानी पीने से शरीर की कई बीमारियां दूर हो सकती है। गुनगुना पानी पीने से कफ की समस्या नहीं होती है।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Dec 26, 2023 4:01 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।