High Salt: ज्यादा नमक खाना सेहत के लिए है घातक, किडनी और BP की बढ़ सकती है समस्या

High Salt: जरूरत से ज्यादा नमक खाना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इससे किडनी और बीपी जैसी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लोग स्वादक चक्कर में नमक का ज्यादा सेवन कर जाते हैं। ज्यादा नमक के सेवन से स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है

अपडेटेड Feb 03, 2024 पर 6:32 AM
Story continues below Advertisement
High Salt: नमक के बिना खाने में बिल्कुल भी स्वाद नहीं आता। लेकिन ज्यादा मात्रा में नमक खाना सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है।

High Salt: खाना अगर स्वादिष्ट बनाना हो तो उसमें जितना अहम योगदान मसालों का है। उतना ही अहम योगदान नमक का भी रहता है। नमक के बिना खाना अधूरा बना रहता है। नमक खाने में स्वाद और शरीर को आयोडीन मिलता है। आयोडीन शरीर में थायराइड ग्रंथि के काम को रेगुलेट करने में मदद करता है। नमक में सोडियम पाया जाता है। लिहाजा जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करने पर हाई ब्लड प्रेशर, किडनी की समस्या, हार्ट, मोटापा, स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वैसे भी नमक एक ऐसी चीज है जिसके बिना खाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। खाने में नमक की मात्रा कम या ज्यादा होने पर खाने का स्वाद बिल्कुल ही खराब हो जाता है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो खाने में नमक ज्यादा खाते हैं। नमक का सेवन ज्यादा करने से सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंच सकता है।

जरूरत से ज्यादा नमक सेवन से नुकसान


कहते हैं कि इंसान को दिनभर में 5 ग्राम नमक की जरूरत होती है। यह तंत्रिकाओं और मांसपेशियों के ठीक से काम करने के लिए जरूरी है। सोडियम, नमक का अहम हिस्सा है। अगर आप ज्यादा नमक खाते हैं तो कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। R. V. आयुर्वेद अस्पताल मुंबई के डॉक्टर अव्हाड गोरक्षनाथ (Dr. Avhad Gorakshnath) का कहना है कि जरूरत से ज्यादा नमक के सेवन से मोटापा, यूरिक एसिड बढ़ सकता है। वहीं खून खराबी की समस्या भी आ सकती है। इसके साथ ही किडनी पर भी असर पड़ता है। वहीं स्किन से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ सकती है। इससे कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ सकती है।

Jeera Water: सुबह रोजाना खाली पेट पिएं जीरे का पानी, उल्टी-सूजन और बुखार जैसी कई समस्याओं की हो जाएगी छुट्टी

वहीं ज्यादा नमक वाली चीजों का सेवन करने से मुंह सूखने लगता है। जिस वजह से बार-बार प्यास लगती है। अगर आप सोने से पहले ज्यादा सोडियम वाली चीजों का सेवन करते हैं तो इससे आपको नींद ना आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। रात में सोने से पहले ज्यादा नमक वाली चीजें खाने से नींद ना आना, बेचैनी महसूस होना और रात में बार-बार जगने की समस्या हो सकती है।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Feb 03, 2024 6:32 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।