Garlic Health Benefits: हाई कोलेस्ट्रॉल, BP और मजबूत इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद है लहसुन, जानिए कैसे करें सेवन

Health benefits of Eating Garlic: हाई कोलेस्ट्रॉल एक तरह की साइलेंट बीमारी है। यह बहुत धीरे से शरीर में दाखिल होता है। इससे शरीर में कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में हाईकोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे लोगों के लिए लहसुन किसी रामबाण से कम नहीं है। लहसुन को भूनकर, कच्चा भी खाया जा सकता है। खाली पेट कच्ची लहसुन खाने से ढेर सारे फायदे मिलते हैं

अपडेटेड Feb 09, 2024 पर 6:32 AM
Story continues below Advertisement
Garlic Health Benefits: लहसुन एक शक्तिशाली फूड है। इसके सेवन से शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

Health benefits of Eating Garlic for body: लहसुन सेहत के लिए बेद फायदेमंद माना गया है। लहसुन की तरह इसकी पत्तियां और हरा लहसुन भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आमतौर पर सर्दियों के लहसुन की हरी पत्तियों को चटनी में मिलाया जाता है। हरे लहसुन और इसकी पत्तियों का इस्तेमाल से भोजन का स्वाद बढ़ जाता है। लहसुन के सेवन से हाईकोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। वैसे भी हाईकोलेस्ट्रॉल किसी साइलेंट किलर से कम नहीं है। लहसुन के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।

इसके नियमित सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से दूर रह सकते हैं। एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, थायमिन, राइबोफ्लेविन आदि कई तरह के न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। इसे एक बेहद ही हेल्दी नेचुरल हर्ब बनाते हैं।

दिल की सेहत के लिए अच्छा है लहसुन का सेवन


APM आयुर्वेद कॉलेज मुंबई के एसोसिएट प्रोफेसर, MD डॉ. हेमंत पराडकर (Dr Hemant Paradkar) का कहना है कि लहसुन में कई तरह के बायोऐक्टिव कंपाउंड्स पाए जाते है। यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। इनमें हार्ट की बीमारी से लेकर त्वचा संबंधी रोग भी शामिल हैं। लहसुन का सेवन हार्ट के जोखिम को कम कर सकता है। लहसुन के सेवन से पाचन शक्ति बढ़ती है। जिससे गैस की समस्या नहीं बनती है। भुना हुआ लहसुन का सेवन कर सकते हैं। लहसुन को भूनने के लिए एक पैन में थोड़ा सा सरसों का तेल लें और इसे गर्म कर लें। तेल के गर्म हो जाने के बाद इसमें लहसुन की कलियां डालें और अच्छे से भूनें। जब इसका रंग हल्का ब्राउन होने लगे तो इसमें काला नमक मिलाकर खाएं। आप चाहें तो लहसुन को माइक्रोवेव में भी भून सकते हैं।

Home Remedies for Seasonal Allergies: मौसमी एलर्जी और गले में होती है खराश? करें ये घरेलू इलाज, फौरन मिलेगा आराम

लहसुन के सेवन से इम्यूनिटी होगी मजबूत

जब आप खाली पेट लहसुन खाते हैं तो इम्यूनिटी मजबूत होती है। इस तरह आप रोगों से बचे रह सकते हैं। सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार जैसे इंफेक्शन से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। इसकी मूल वजह इम्यूनिटी कमजोर होना है। ऐसे में लहसुन का सेवन कर इम्यूनिटी मजबूत कर सकते हैं।

शरीर की गंदगी होगी बाहर

लहसुन एक बेहद ही शक्तिशाली फूड है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसके सेवन से पैरासाइट्स और कीड़ों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। यह कई तरह के कैंसर, डायबिटीज, डिप्रेशन आदि बीमारियों के होने के जोखिम को काफी हद तक कम करता है।

डिस्क्लेमर – घरेलू उपचार डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। लेकिन यह तय दवाइयां या बैलेंस लाइफ स्टाइल का विकल्प नहीं है। नए उपचार शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Feb 09, 2024 6:32 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।