Garlic Benefits: देश के कई इलाके कड़ाके की ठंड के दौर से गुजर रहे हैं। इस मौसम में लोगों को अपनी सेहत का खास तौर से ध्यान देने की जरूरत रहती है। इस मौसम में सर्दी, जुकाम, खांसी समेत कई समस्याएं होना आम बात है। कई बार यह छोटी-छोटी परेशानियां लोगों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर देती हैं। इन दिक्कतों से बचने के लिए आप सर्दियों में रोजाना लहसुन (Garlic) का सेवन कर सकते हैं। ठंड के मौसम में लहसुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। सीजनल फ्लू समेत कई बीमारियों से राहत मिलती है।
लहसुन में एंटी-बायोटिक एंटी-वायरल एंटी-फंगल के अलावा मैंगनीज पोटैशियम आयरन कैल्शियम और विटामिन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप सर्दियों में सर्दी-जुकाम खांसी गले में खराश जैसी आम समस्याओं से बचे रहना चाहते हैं तो रोजाना खाएं कच्चे लहसुन की दो से तीन कलियों का सेवन जरूर करें।
हार्ट के लिए फायदेमंद है लहसुन
लहसुन में ओमेगा 3 फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह दिल के लिए महत्वपूर्ण होता है। इससे हार्ट को मजबूती मिलती है। लहसुन के सेवन से हार्ट अटैक जैसे कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। पाचन क्रिया को बढ़ाने के लिए लहसुन रामबाण इलाज है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इससे पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद मिलती है। ऐसे में लहसुन का सेवन करके आप अपनी पाचन शक्ति को मजबूत बना सकते हैं। लहसुन की तासीर गर्म होती है और लोगों को सर्दी से बचाने में भी मदद करती है। हर मौसम में लहसुन का थोड़ा बहुत सेवन करना चाहिए। लेकिन सर्दियों में इसे खाने से ज्यादा फायदा मिल सकता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए अमृत है लहसुन
कच्चा लहसुन ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही एथेरोस्क्लेरोसिस के जोखिम को भी कम कर सकता है। नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है। लहसुन विटामिन B-6 और C का भी एक अच्छा स्रोत है। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ थायमिन और पैंटोथेनिक एसिड की भी मौजूदगी पाई जाती है। ये सभी पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। लहसुन की एक खासियत यह भी है कि ये हमारे शरीर में अमीनो एसिड होमोसिस्टीन को कंट्रोल करने का काम करता है। इससे ब्लड शुगर के लेवल को मैनेज करने में मदद मिलती है।
लहसुन के सेवन से इम्यूनिटी होगी मजबूत
जब आप खाली पेट लहसुन खाते हैं तो इम्यूनिटी मजबूत होती है। इस तरह आप रोगों से बचे रह सकते हैं। सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार जैसे इंफेक्शन से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। इसकी मूल वजह इम्यूनिटी कमजोर होना है। ऐसे में लहसुन का सेवन कर इम्यूनिटी मजबूत कर सकते हैं।
लहसुन से शरीर की गंदगी होगी बाहर
लहसुन एक बेहद ही शक्तिशाली फूड है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसके सेवन से पैरासाइट्स और कीड़ों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। यह कई तरह के कैंसर, डायबिटीज, डिप्रेशन आदि बीमारियों के होने के जोखिम को काफी हद तक कम करता है।