Get App

Eyesight Improve: प्राकृतिक तरीके से आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए टिप्स

Eyesight Improve: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए योग का सहारा ले सकते हैं। योग को अपने डेली रुटीन में शामिल कर शरीर को रोग मुक्त बना सकते हैं। हम कुछ ऐसे योगा के बारे में बता रहे हैं। जिससे आप अपनी आंखों की रोशनी से आसानी से बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही आंखें भी स्वस्थ्य रहेंगी

Jitendra Singhअपडेटेड Nov 27, 2023 पर 12:43 PM
Eyesight Improve: प्राकृतिक तरीके से आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए टिप्स
Eyesight Improve: आंखों को घुमाने से आंखों में लचीलापन और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।

Eyesight Improve: आंखें चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने से लेकर रंग-बिरंगी दुनिया को निहारने तक में मदद करती है। लेकिन खराब दिनचर्या, खानपान में पोषक तत्वों की कमी और दूषित वातावरण का इन पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में आंखों में दर्द और आंखों का सूखापन आना जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लिहाजा आप आंखों को दुरुस्त करने के लिए योग का भी सहारा ले सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं। जिससे आपको अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

आज कल के इस डिजिटल युग में आंखों पर ज्यादा जोर पड़ रहा है। लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने या मोबाइल चलाने से आंखों को तनाव झेलना पड़ता है। जिसका सीधा असर आंखों पर ही पड़ता है। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के ज्‍यादा इस्‍तेमाल की इस आदत के चलते अधिकांश लोगों की आंखों पर चश्‍मा लग जाता है। यहां तक, आजकल बहुत कम उम्र के बच्चे बिना चश्मे ठीक से पढ़ नहीं पाते हैं।

हस्तमुद्रा (Hasta Mudra)

हस्त मुद्रा योग का ही हिस्सा है। नृत्य को योग और एक प्रकार का आसन माना जाता है। उसमें कई तरह की मुद्राएं बनाई जाती हैं। हाथों की मुद्राएं भी देखने को मिलती हैं। इस आसन के लिए अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ना है। इसे तब तक रगड़ना है, जब तक गर्माहट न पैदा हो जाए। इसके बाद बंद आंखों पर धीरे से रखें। आईबॉल्स (eyeballs) पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। पूरी गर्माहट को शरीर के अंदर तक जाना चाहिए। आंखों की मांसपेशियों को आराम देने की जरूरत है। इसके बाद गहरी सांस लें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें