Eyesight Improve: आंखें चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने से लेकर रंग-बिरंगी दुनिया को निहारने तक में मदद करती है। लेकिन खराब दिनचर्या, खानपान में पोषक तत्वों की कमी और दूषित वातावरण का इन पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में आंखों में दर्द और आंखों का सूखापन आना जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लिहाजा आप आंखों को दुरुस्त करने के लिए योग का भी सहारा ले सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं। जिससे आपको अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
आज कल के इस डिजिटल युग में आंखों पर ज्यादा जोर पड़ रहा है। लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने या मोबाइल चलाने से आंखों को तनाव झेलना पड़ता है। जिसका सीधा असर आंखों पर ही पड़ता है। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के ज्यादा इस्तेमाल की इस आदत के चलते अधिकांश लोगों की आंखों पर चश्मा लग जाता है। यहां तक, आजकल बहुत कम उम्र के बच्चे बिना चश्मे ठीक से पढ़ नहीं पाते हैं।
हस्त मुद्रा योग का ही हिस्सा है। नृत्य को योग और एक प्रकार का आसन माना जाता है। उसमें कई तरह की मुद्राएं बनाई जाती हैं। हाथों की मुद्राएं भी देखने को मिलती हैं। इस आसन के लिए अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ना है। इसे तब तक रगड़ना है, जब तक गर्माहट न पैदा हो जाए। इसके बाद बंद आंखों पर धीरे से रखें। आईबॉल्स (eyeballs) पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। पूरी गर्माहट को शरीर के अंदर तक जाना चाहिए। आंखों की मांसपेशियों को आराम देने की जरूरत है। इसके बाद गहरी सांस लें।
नेत्र व्यायाम (आंखों को घुमाएं)
आंखों को घुमाने से आंखों में लचीलापन और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। अपनी पीठ सीधी और कंधों को आराम से रखकर बैठें। फिर धीरे-धीरे अपनी आंखों को गोलाकार गति में घुमाएं। पहले दक्षिणावर्त और फिर वामावर्त। हर दिशा में पांच चक्कर लगाएं। यह व्यायाम आंखों के तनाव को कम करने और उपचार को बढ़ावा देने में मदद करता है।
पलकें झपकाना एक सरल आसन है। इससे आंखों को चिकना बनाए रखने और उन्हें सूखेपन से बचाने में मदद मिलती है। आराम से बैठें और अपनी आंखों को 20 से 30 सेकेंड तक तेजी से झपकाएं। फिर, अपनी आंखें बंद करें और गहरी सांसें लें।
आंखों की मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने के लिए फोकस शिफ्टिंग एक फायदेमंद व्यायाम है। अपनी पीठ सीधी करके आरामदायक स्थिति में बैठ जाएं। फिर हाथ की दूरी पर कागज के एक टुकड़े पर कलम या बिंदु जैसी छोटी वस्तु को पकड़ें। कुछ सेकंड के लिए वस्तु पर ध्यान केंद्रित करें। फिर अपनी दृष्टि को किसी दूर की वस्तु को देखें। इस प्रक्रिया को निकट और दूर की वस्तुओं के बीच बारी-बारी से लगभग 10 बार करें। यह व्यायाम आंखों की थकान दूर करने और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।