Diabetes: खट्टी मीठी खुबानी है सेहत के लिए फायदेमंद, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, बढ़ेगी आंखों की रोशनी

Diabetes: खुबानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके साथ ही पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। ड्राई खुबानी में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है

अपडेटेड Jan 27, 2024 पर 7:09 AM
Story continues below Advertisement
Diabetes: खुबानी में भारी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, सोडियम और विटामिन C पाया जाता है।

Diabetes: एप्रीकॉट (Apricots) को खुबानी के नाम से भी जाना जाता हैं। यह खाने में बहुत टेस्टी होता है। खुबानी में विटामिन-A, बीटा-कैरोटीन और कैरोटीनॉयड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। विटामिन के साथ-साथ इसमें पोटैशियम, कॉपर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस आदि भी पाए जाते हैं। साथ ही खुबानी में फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है। इसे ड्राई फ्रूट्स के रूप में भी खाया जा सकता है। इसे सुखा के खाने से इसके फायदे और बढ़ जाते हैं। खुबानी पाचन तंत्र, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सबसे फायदेमंद है। इसके साथ ही ये वजन कम करने में भी मदद करता है।

इस फल में अलग-अलग फाइटोकेमिकल्स जैसे एस्पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक एसिड और कैरोटीनॉयड्स होते हैं। ये इसके कलर, टेस्ट और न्यूट्रिशनल वैल्यू को बढ़ाते हैं। खट्टी- मीठी खुबानी से शरीर की कई बीमारियां आसानी से दूर हो सकती हैं। आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

खुबानी से ब्लड शुगर कंट्रोल


खुबानी डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के मरीज नियमित रूप से खुबानी का सेवन कर सकते हैं। खुबानी में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड होता है। यह ब्लड में शुगर को कंट्रोल करके डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है। शरीर में खून कमी से जूझ रहे लोगों के लिए भी यह फायदेमद माना जाता है। एनीमिया के कारण शरीर में रेड ब्लड सेल्स कम हो जाती है। शरीर के अलग-अलग अंगों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है। ये आयरन और फोलेट जैसे पोषक तत्वों की कमी की वजह से होता है। आयरन और फोलेट से समृद्ध खुबानी को डाइट में शामिल करने से एनीमिया में फायदा पहुंच सकता है हिमोग्लोबिन का लेवल बढ़ सकता है।

Zombie Virus: 50,000 साल से बर्फ के नीचे दफन पड़ा है जॉम्बी वायरस, फैल सकती है कोरोना से घातक महामारी

पाचन तंत्र दुरुस्त करे खुबानी

आधी से ज्यादा बीमारियां पेट की समस्या से ही शुरू होती है। पाचन तंत्र खराब होने की वजह से कब्ज, सिर दर्द, बेचैनी चिड़चिड़ापन जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर पाचन तंत्र को दुरुस्त करना है तो आप खूबानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यह पाचन तंत्र को हेल्थी रखने में मदद करता है। इसके सेवन से कब्ज जैसी दिक्कतें दूर होती हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद खुबानी

खुबानी आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद है। आमतौर पर 40 साल की उम्र के बाद लोगों की आंखों की रोशनी कम होने लगती हैं। ऐसे में उन्हें खूबानी का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ा कर आखों से जुड़ी परेशानी कम होने लगती है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है खुबानी

इसमें बीटा कैरोटीन और विटामिन-A, C, E जैसे कई एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। जो डायबिटीज के साथ-साथ दिल की बीमारियों से भी बचाव करते हैं। खुबानी के सेवन से कॉलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Jan 27, 2024 7:09 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।