Diabetes के मरीज पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहे हैं। यह एक गंभीर बीमारी बनती जा रही है। करोड़ों की तादाद में लोग इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज से परेशान लोगों को ब्लड शुगर बढ़ जाता है। जिसे जिंदगी भर कंट्रोल करने की जरूरत रहती है। डायबिटीज किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। जिन लोगों में अत्यधिक मोटापा रहता है। फिजिकल एक्टिविटी बेहद कम रहती है। उन्हें डायबिटीज का खतरा ज्यादा रहता है। शुरुआती दौर में लोग डायबिटीज को समझ नहीं पाते हैं। यह साइलेंट किलर बीमारी होती है। ऐसे में इसके शुरुआती लक्षणों को समझना बेहद जरूरी है।
डायबिटीज मुख्य दो तरह की होती है। टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज। दोनों में टाइप टू डायबिटीज के सबसे अधिक मरीज हैं। हाल ही में एक कुछ एक्सपर्ट ने बताया कि डायबिटीज के सामान्य लक्षण आंखों में भी नजर आ सकते हैं। अगर आपको सही से दिखाई देने में कठिनाई हो रही है तो डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं।
डायबिटीज में धुंधला दिखाई देना
इंसुलिन एक तरह का हार्मोन होता है, जो ब्लड से ग्लूकोज को बाहर और कोशिकाओं में ले जाने का काम करता है। डायबिटीज से पीड़ित लोग या तो पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन करने में असमर्थ होते हैं। ऐसे में डायबिटीज के कारण ब्लड शुगर का हाई लेवल आपकी साफ-साफ दिखाई देने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। जिससे आंख के अंदर के लेंस में सूजन या रिसाव हो सकता है। ऐसे में आंखों में धुंधलापन आ सकता है। ब्लड शुगर लेवल कम होने के कारण भी ऐसा हो सकता है।. लेकिन जैसे ही शुगर का लेवल स्थिर हो जाता है या सामान्य रेंज पर लौट आता है तो नजर सामान्य हो जानी चाहिए।
सुबह-सुबह इन लक्षणों पर भी ध्यान दें
सुबह-सुबह भी आपको कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। खुजली, थकान, कमजोरी, ज्यादा भूख लगना, ज्यादा प्यास लगना दिन और रात दोनों में हो सकता है। वजन कम होना, ठीक ना होने वाले घाव, प्राइवेट पार्ट में खुजली ये सभी लक्षण आपको दिन भर भी महसूस हो सकते हैं।