Diabetes: पैशन फ्रूट या ‘कृष्णा फल’ (Passion Fruit or Krishna Phal) एक ऐसा फल है। जिसमें मिनरल्स और विटामिन्स का भंडार है। यह फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। कृष्ण फल (Krishna Phal) मूल रूप से ब्राजील का फल है। लेकिन अब इसकी खेती एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका जैसे कई देशों में की जाती है। हालांकि ब्राजील का फल होने के कारण यह बहुत ही कम मिलता है। इस फल का नाम भगवान कृष्ण के नाम पर कृष्ण फल (Krishna Phal) रखा गया है। इसे बांके बिहारी के नाम से भी जानते हैं।