Diabetes के मरीजों के लिए वरदान है लौकी, डॉक्टर से जानिए कैसे करें सेवन

Diabetes: लौकी और इसके पत्ते सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी दवा से कम नहीं हैं। इसकी पत्तियों के सेवन से कई समस्याएं जड़ से खत्म हो जाएंगी। लौकी में करीब 92 फीसदी पानी होता है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। इसमें विटामिन C, विटामिन K, कैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है

अपडेटेड Jan 11, 2024 पर 2:51 PM
Story continues below Advertisement
Diabetes: लौकी के नियमित सेवन से वेट लॉस, स्किन हेल्‍थ और कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को भी कम किया जा सकता है।

Diabetes: बाजार में लौकी आसानी से मिल जाती है। इसके पत्ते भी किसी दवा से कम नहीं है। लौकी और इसके पत्तों में सेहत का खजाना छिपा है। इसके सेवन से शरीर की कई परेशानी दूर हो सकती है। अगर आप चाहें, तो घर पर आसान तरीकों से लौकी की पत्तियों की स्वादिष्ट रेसिपी तैयार कर सकते हैं। लौकी की तरह लौकी की पत्तियों में कई तरह के पोषक तत्व जैसे एनर्जी, फैट, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर हड्डियों की ताकत कम हो रही है। लौकी की पत्तियों का जरूर सेवन करें। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी दवा से कम नहीं है।

लौकी में 92 फीसदी पानी होता है, जो बॉडी में पानी की कमी को पूरा करने में मदद कर सकती है। वहीं, इसमें विटामिन C, विटामिन K, कैल्शियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से शरीर का वजन कंट्रोल हो सकता है। साथ ही यह इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है।

लौकी से ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल


R. V. आयुर्वेद अस्पताल मुंबई के डॉक्टर अव्हाड गोरक्षनाथ (Dr. Avhad Gorakshnath) का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए लौकी बेहद फायदेमंद होती है। इसके सेवन से शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं लौकी की पत्तियां भी सेहत के लिए फायदेमंद मानी गई हैं। अगर रोजाना लौकी की पत्तियों का जूस पीते हैं, तो इससे डायबिटीज में होने वाली कई परेशानी कम हो सकती है। लौकी का जूस भी पी सकते हैं। लौकी एंटीऑक्‍सीडेंट्स से भरी होती है, जो बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। ये बॉडी की इम्‍यूनिटी को भी बढ़ाने में मदद करती है। लौकी, शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखती है। लौकी की सब्जी से ज्यादा जूस सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है।

Diabetes: सहजन के सेवन से ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल, चेहरे में आएगी चमक, ऐसे करें सेवन

लौकी के सेवन से हड्डियां हो सकती है मजबूत

लौकी की पत्तियां कैल्शियम से भरपूर होती हैं। जिसके सेवन से शरीर की हड्डियां मजबूत हो सकती हैं। अगर आप अपनी मांसपेशियों को मजबूत करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से लौकी की पत्तियों का जूस पिएं। इसके अलावा आप इसकी पत्तियों का साग भी तैयार कर सकते हैं।

दिल के लिए लौकी फायदेमंद

लौकी की पत्तियों का जूस पीने से आपका दिल भी स्वस्थ रह सकता है। हफ्ते में लगभग तीन बार लौकी की पत्तियों का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल हो सकता है। ऐसे में यह दिल को स्वस्थ रखने में प्रभावी हो सकता है।

वजन रहेगा कंट्रोल

लौकी हाई फाइबर फूड है, जो वजन कम करने में मदद कर सकती है। लौकी खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। कैलोरी इंटेक कम करने में मदद मिलती है। इसमें पानी की भी मात्रा अधिक होती है, जो बॉडी को हाइड्रेट करती है। इसके नियमित प्रयोग से मेटाबॉलिज्‍म को भी बूस्‍ट किया जा सकता है।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Jan 11, 2024 2:16 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।