Diabetes: पूरी दुनिया डायबिटीज से परेशान है। इनमें भारत सबसे ज्यादा परेशान है। मौजूदा समय में भारत में 8 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। साल 2045 तक सकी संख्या 13 करोड़ पहुंच सकती है। इसलिए भारत को डायबेटिक कैपिटल ऑफ वर्ल्ड कहा जाने लगा है। डायबिटीज की चपेट में आने के बाद कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। यह एक ऐसी क्रोनिक बीमारी है। जिसकी कोई दवा नहीं है। हालांकि, लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव कर इसे कंट्रोल किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अपनी रोजाना की डाइट में बदलाव कर ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।