Get App

Gold Rate Dhanteras 2023: आज फिर सोने के भाव में आई गिरावट, चेक करें कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Rate in Dhanteras-Diwali Week:धनतेरस-दिवाली के हफ्ते में सोने के भाव में गिरावट नजर आ रही है। आज हफ्ते के दूसरे दिन भी सोने के रेट में गिरावट आई है। 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 100 से 150 रुपये कमी आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2023 पर 12:29 PM
Gold Rate Dhanteras 2023: आज फिर सोने के भाव में आई गिरावट, चेक करें कितना सस्ता हुआ गोल्ड
Gold Rate: आज सोने के रेट में गिरावट आई है।

Gold Rate in Dhanteras-Diwali Week:धनतेरस-दिवाली के हफ्ते में सोने के भाव में गिरावट नजर आ रही है। आज हफ्ते के दूसरे दिन भी सोने के रेट में गिरावट आई है। 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 100 से 150 रुपये कमी आई है। दिल्ली एनसीआर में सोने का रेट 61,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का रेट 75,200 रुपये पर है। चांदी के भाव में तेजी आई है।

7 नवंबर 2023 को गोल्ड का भाव

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 61,510 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 56,300 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 61,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें